स्क्रॉलिंग ब्लॉगरोल – गूगल रीडर से


मैं आपको गूगल रीडर से स्क्रॉल करता ब्लॉगरोल बनाना बताता हूं। ऐसा ब्लॉगरोल मैने अपने ब्लॉग पर लगा रखा है। जिसे देख कर आप में से कुछ लोगों ने उसकी जुगाड़ तकनीक की बात की है। 

गूगल रीडर पर आप अपना अकाउण्ट यहां पर जा कर खोल सकते हैं। पेज ऐसा दिखता है। इसके लिये आपके पास गूगल आइडी होनी चाहिये। 

Reader1

अकाउण्ट खोलने पर आप अपने पसन्द के फ़ीड – ब्लॉग या न्यूज या अन्य प्रकार के – आप गूगल रीडर पर लोड कर सकते हैं। आप नीचे तीर से दर्शाये डिब्बे में फ़ीड एड्रेस भर कर ऐसा कर सकते हैं।

Reader2

फ़ीड लोड होने पर पीली पट्टी (नीचे) में आप को सुविधा होती है कि उस ब्लॉग या अन्य फ़ीड को आप एक फोल्डर/टैग में संजो सकें। मैने अपने ब्लॉग hindi-blogs के फोल्डर/टैग में रखे हैं। 

Reader3

अगर आप एक नया फोल्डर बना कर उसमें नयी फ़ीड रखना चाहें तो वह भी सम्भव है। नीचे तीर पर उपलब्ध विकल्प देखें।

Reader4 

जब आप अपने मन के ब्लॉग एक फोल्डर (मैने hindi-blogs में रखे हैं) में रख लें तो उसका ब्लॉग रोल बनाने के लिये manage your subscriptions में जा कर उस फोल्डर/टैग को पब्लिक कर दें। पब्लिक करने पर आपको add blogroll to your site का विकल्प मिल जायेगा (आप नीचे तीर देखे। मेरा hindi-blogs पब्लिक फोल्डर है और उसमें यह विकल्प दिख रहा है।)। अपने उस पब्लिक फोल्डर जिसका ब्लॉग रोल बनाना है, का add blogroll to your site विकल्प क्लिक कर दें।

Reader5

क्लिक करने पर आपको एक पॉप अप विण्डो में नीचे वाला चित्र मिलेगा। इसमें आप ब्लॉगरोल का टाइटल और उसका रंग प्रिव्यू दायीं ओर देखते हुये चुन लें। नीचे के तीर में दर्शाया HTML Snippet  संजो लें।

Reader6 

अब आपको अपने उक्त HTML Snippet से एक स्क्रॉल करने वाला HTML Snippet जेनरेट करना है। मेरे hindi-blogs का यह स्क्रॉल करने वाला HTML Snippet निम्न है।

Gyan Blogroll

इसमें पीला वाला अंश स्क्रॉल करने के लिये है और सफ़ेद अंश मेरे गूगल रीडर द्वारा मेरे ब्लॉगरोल का बनाया स्निपेट है। इसमें लाल आयतों में जो ऊंचाई (height) और चौड़ाई (width) के px हैं, को बदल कर ब्लॉगरोल का आकार बदला जा सकता है।

ऊपर दर्शाये सफेद अंश के इस HTML Snippet को आप अपने गूगल स्निपेट से बदलें। पर ऊपर वाले चित्र से आपको HTML Snippet कॉपी करने में दिक्कत होगी। अत: आप इस लिंक से इसे Gyan Blogroll.txt फाइल के रूप में डाउनलोड कर नोटपैड पर रख लें| Gyan Blogroll.txt का डाउनलोड नोटपैड में ऐसा होगा:

General Blogroll 

इसमें नीले आयत में दिखने वाले AAAAAAAAAAAA को अपने गूगल रीडर के HTML Snippet से रिप्लेस कर लें।

अब आप अपना स्क्रॉल करने वाला स्निपेट तैयार है। उसे आप अपने ब्लॉग ले-आउट में HTML/Javascript पेज एलीमेण्ट के रूप में अपनी मनपसंद जगह पर चिपका दें। अपने ब्लॉग पेज का अवलोकन कर लें कि सब सही चल रहा है या नहीं। मैने यह ब्लॉगस्पॉट पर कर रखा है। वर्डप्रेस या अन्य पर प्रयोग आप करें!

यह मैने फर्राटे से लिखा है। जिसे समझने-करने में आपको जद्दोजहद करनी होगी। (पर फिक्र न करें – सर्दियों में सिर खुजाने से बालों की रूसी ही दूर होगी!) 

मेरे ख्याल से अगर आप को जुगाड़ तकनीक का कुछ रस मिलता हो तो यह स्क्रॉल करता ब्लॉग रोल बन जाना चाहिये। मेरे लिये भी HTML अनजान और विदेशी भाषा है; पर उसे यहां-वहां से जुगाड़ तकनीक से फिट किया है।    


और हां, कल दुकान बंद रहेगी।Smile


Published by Gyan Dutt Pandey

Exploring village life. Past - managed train operations of IRlys in various senior posts. Spent idle time at River Ganges. Now reverse migrated to a village Vikrampur (Katka), Bhadohi, UP. Blog: https://gyandutt.com/ Facebook, Instagram and Twitter IDs: gyandutt Facebook Page: gyanfb

18 thoughts on “स्क्रॉलिंग ब्लॉगरोल – गूगल रीडर से

  1. कोशिश करता हूँ…..अगर कर पाया तो आप ज्ञान दाता हुए….नहीं कर पाया तो मैं …..फूलहिं फलहिं न बेंत……हुआ…….

    Like

  2. धन्यवाद जुगाड़ शिक्षा देने के लिए।पहली फ़ुरसत में ही यह काम किया जाएगा।गज़ब बात बताई आपने, कल दुकान बंद रहेगी माने संडे को आपके दिमाग की हलचल बंद हो जाती है?वा वा, गज़ब है जी!!

    Like

  3. अवधिया जी वाला हाल अपना भी है ज्ञानदा। रात को इत्मीनान से पढ़ा जाएगा। वैसे शुक्रिया। मैं पूछने ही वाला था इसकी तरकीब।

    Like

  4. जाकारी के लिए धन्यवाद.एक दो दिन मे ही इसे प्रयोग करूँगा.रविवार की छुट्टी बढ़िया बात है. सबको पालन करना चाहिए.

    Like

  5. scrollamount= ‘5’ बहुत ज्यादा है, इससे लिंक बहुत तेजी से भागते हैं, इसे 2 या 1 कर दिया जाये तो ज्यादा अच्छा रहेगा। वैसे इससे ज्यादा आसान कोड मैने बताया था एक बार उस पर भी नजरे इनायत करें। 🙂

    Like

आपकी टिप्पणी के लिये खांचा:

Discover more from मानसिक हलचल

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading