ब्लूमबर्ग ने खबर दी है कि ब्राजील में ऑफशोर ऑयल फील्ड केरिओका (Carioca) में 10 अरब बैरल क्रूड ऑयल का पता चला है। असल में आकलन 33 अरब बैरल का है, पर रिकवरी रेट 30% मान कर 10 अरब बैरल का आंकड़ा बनाया गया है। यह आकलन जोड़ने पर ब्राजील के ऑयल रिजर्व लीबिया से ज्यादा हो जायेंगे। तेल की यह खोज पिछले तीस सालों में सबसे बड़ी खोज है!
ब्राजील एथेनॉल ले मामले में विश्व में अग्रणी देशों में है। अगर पेट्रोलियम के बारे में ऐसा हो गया तो (अज़दकीय सुकून के लिये) अमरीकी सैनिक गल्फ से कट लेंगे। अमेरिकन और मित्र देशों की नेवी जब गल्फ में कम हो जायेगी तब वहां मारकाट के लिये मैदान और भी उर्वर हो जायेगा।
मैं अन्दाज लगाता हूं – भारत में इस्लामिक देशों की लप्पो-चप्पो और बढ़ जायेगी। ओसामा-बिन लादेन और उनके उत्तराधिकारी अमेरिकन टूरिज्म पर जाने की बजाय भारत को ज्यादा पसन्द करने लगेंगे।
स्ट्रेटेजिक फोरकास्टिंग के वाइस प्रेसिडेण्ट पीटर जीहान के अनुसार:
- चीन और भारत फारस की खाड़ी के तेल के सबसे बड़े खरीददार बन जायेंगे। अमेरिका अपनी खरीद के लिये ब्राजील की तरफ सरक लेगा।
- अब तक की ब्राजील की ऑफशोर तेल खोज तो आइसबर्ग का टिप ही लगती है। कहीं ज्यादा की सम्भावना है।
- ब्राजील तो अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार का बैलेंस ही बदल देगा।
- पेट्रोलियो ब्रासिलेरो (Petroleo Brasileiro) या पेट्रोब्रास (कम्पनी का लोगो सबसे ऊपर दायें देखें); जिसके शेयर में उछाल आया है, दुनियाँ की सूपरमेजर कम्पनी बन जायेगी।
बाकी अटकल तो आप इस पोस्ट के लिंक-विंक पढ़ कर लगायें। हमें तो इसकी लीड शिवकुमार मिश्र ने दी थी। उसका पोस्ट बनाने का काम हमने कर दिया। बस।
मेरी ब्राजील के बारे में जानकारी में केवल दो चीजें हैं – एक है रिकॉर्डो सेमलर की पुस्तक “मेवरिक” और दूसरा है 5-10 मीटर लम्बा घात लगाने वाला सबसे बड़ा विषहीन अजगर – एनॉकोण्डा।
यह तेल वाली खबर जान कर मन होता है कि ब्राजील में वन रूम फ्लैट खरीद लिया जाये और पुर्तगाली भाषा सीख ली जाये! पर एक जिन्दगी में क्या-क्या कर सकता है मेरे जैसा चिरकुट!
आप तो रिकॉर्डो सेमलर की कम्पनी सेमको की अजीबोगरीब वेब साइट का नजारा लें। वैसे सेमलर जिन्दगी में प्रसन्न रहना और हास्य ढ़ूंढ़ना जानते हैं, और हम थोबड़ा लटका कर चलना जानते हैं!
Mujhe to lagta tha ki ye Bloomberg aur Reuters ki khabarein ham Investment bank waalon tak hi simit hoti hai, par aapne to poori news analysis kar daali… waise oil jaise resources milne par countries mein faayde se jyaada nuksaan hi ho jaata hai… is par bhi ek economic theory hai… resource curse/resource crisis.aur haan Mere blog par ki gayi tipanniyon ke liye bahut-bahut dhanyavaad.
LikeLike
कहते हे कमजोर ओर गरीब की बहु सुन्दर ना हो तो अच्छा हे?? मतलब गरीब की जोरु सब की भाभी.वेसे अमेरिका से बडा एनॉकोण्डा विश्व मे ओर कोन सा होगा, मुझे भी ब्राजील पर तरस आ रहा हे अब तेरा कया होगा !ब्राजील. वेसे यह खबर आज सुबह मेने यहां टी बी पर भी देखी थी, हिन्दी मे ज्यादा समझ आयी धन्यवाद
LikeLike
ब्राजील की राजधानी रियो दी जेनेरो मे हर साल एक कार्निवाल होता है ,विश्व भर के सौन्दर्य प्रेमी वहाँ पहुचते है टैब वहाँ भी हो आईयेगा …..कुछ झलकियाँ तो गूगलिंग के जरिये अपनी मिजोरिटी अभी भी ले सकती है …….
LikeLike