व्यक्तित्वनिष्ठ आचारसंहिता छद्म है

आपको भाषाई छद्म देखने हैं तो सब से आसान जगह है – आप ब्लॉगर्स के प्रोफाइल देखें। एक से बढ़ कर एक गोलमोल लेखन। उनकी बजाय अज़दक को समझना आसान है।

हम बेनामी हों या न हों, जो हम दिखना चाहते हैं और जो हैं, दो अलग अलग चीजें हैं। इनका अंतर जितना कम होता जायेगा। जितनी ट्रांसपेरेंसी बढ़ती जायेगी, उतनी कम होगी जरूरत आचार संहिता की। इस की प्रक्रिया में हम जो हैं की ओर नहीं जायेंगे। सामान्यत, सयास, हम जो हैं, उसे जो दिखना चाहते हैं के समीप ले जायेंगे।

दूसरे, अगर हमारा धैय ब्लॉगरी के माध्यम से अपना नाम चमकाने की बजाय अपने गुणों का विकास है। अगर हम क्विक फिक्स कर यहां ट्वन्टी-ट्वन्टी वाला गेम खेलने नहीं आये हैं, अगर हम चरित्रनिष्ठ हैं, तो व्यक्तित्वनिष्ठ आचारसंहिता की क्या जरूरत है?

खैर, यह बड़ी बात है। अन्यथा, आचारसंहिता बनाने की बात चलती रहेगी, और उसका विरोध दो प्रकार के लोग करते रहेंगे – एक वे जो पर्याप्त आत्मसंयमी हैं, अपनी पोस्ट और टिप्पणियों के पब्लिश होने के निहितार्थ जानते हैं और अपने को सतत सुधारने में रत हैं; और दूसरे वे जो उच्छृंखल हैं, मात्र हीही-फीफी में विश्वास करते हैं। यहां मात्र और मात्र अपने उद्दीपन और दूसरों के मखौल में अपनी वाहावाही समझते हैं। [1]

आप कहां हैं जी?

FotoSketcher - bhains    

FotoSketcher - Gyan916W

(हम तो यहीं हैं, बहुत समय से भैंसों के तबेले और गंगा तट के समीप!)


[1] शायद तीसरी तरह के लोग भी हों, जो किसी (आचारसंहिता बनाने वालों) की चौधराहट नहीं स्वीकारते। 


Published by Gyan Dutt Pandey

Exploring village life. Past - managed train operations of IRlys in various senior posts. Spent idle time at River Ganges. Now reverse migrated to a village Vikrampur (Katka), Bhadohi, UP. Blog: https://gyandutt.com/ Facebook, Instagram and Twitter IDs: gyandutt Facebook Page: gyanfb

36 thoughts on “व्यक्तित्वनिष्ठ आचारसंहिता छद्म है

  1. ओह. जबलपुर यात्रा पर रहने के कारण यह पोस्ट छूट गयी थी.पोस्ट पर नहीं, सिर्फ चित्रों पर कमेन्ट दूंगा. लगता है जैसे चित्रों को वाटर कलर इफेक्ट दिया है. कहीं-कहीं स्मजिंग जैसा कुछ लग रहा है. मैं सही हूँ क्या जी?

    Like

  2. "कंप्यूटर किटर-पिटर करके पेट पालने वालों में से हूँ.. अभी चेन्नई में कार्यरत." यह मैंने लिख रखा है.. कुछ सुधार कि गुंजाइश है क्या? सोचा सलाह ले लूँ.. 🙂

    Like

  3. सर हमने भी आज एक पोस्ट इसी पर लिख कर धर दी है ..बाद में ध्यान आया कि ..गंगा पटना और बनारस दुनु जगह से न निकलती है ..सो निकल गई ..देखिएगा ..बातवा कुछ हमूं लिखे हैं

    Like

  4. dadaji kahte the ……5 vishya hai jo manav ko karna chahiye.5 vishya hai jo manav ko nahi karnachahiye.agar aap is 10 vishyon ko sahi se palan karte ho to aap me itni samajh jaroor hogi …. jis se aap ko bakki sabhi vishon samjhne me koi sansya nahi rahega…..hum doosron ko badlne ke liye jitnesanklpit hote hai agar khud ke liyeho to ….. kya kisi ko kuch kahne ki jaroorat hogi…..bakiya aachar sanhita ki jarroratoon byaktiyon/samoohon ko jyada hogi jo kahin na kahin iske pristposhak honge…..ye sarbvidit hai jo jaisa hai…..o ysa byakti/samooh dhoondhta hai..agar kuch pratisat galat hain to..cyber law hai na …. aur biswasmaniye hum jitna hi apne aaukat mejayenge….ootna hi oos anewala kanoon(cyber law) me clause/sub clause ke number badhte jayenge….kuch jiyad agar likh gaya to prabudh jan maf karenge.sabhi ko pranam.

    Like

आपकी टिप्पणी के लिये खांचा:

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out /  Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  Change )

Connecting to %s

%d bloggers like this: