पदयात्रा खंड


नर्मदा परिक्रमा के दौरान लंगड़ी नदी का बरसात के मौसम में चित्र जो प्रेमसागर ने खींचा। यह विंध्य की उपत्यका में बहती एक नदी है जो नर्मदा में मिल जाती है।

पदयात्रा खंड के अंतर्गत प्रेमसागर की पदयात्रायें हैं। ऑस्टियोअर्थराइटिस के कारण मैं ज्यादा पैदल नहीं चल पाता। साइकिल चला लेता हूं पर बिना किसी साथी के यात्रा की सोच भी नहीं सकता। कुछ सुविधायें अगर न हों तो घर से निकलना न हो पाये। यायावरी मेरे व्यवहार में नहीं है। पर मुझे एक चरित्र मिल गये हैं प्रेमसागर। वे लम्बी यात्रायें करने वाले हैं। पूरा देश घूम लिये हैं। वे मुझे हर दिन का यात्रा विवरण देते हैं और मैं उसका ट्रेवलॉग लिखता हूं। इस बहाने मेरा वर्चुअल भ्रमण हो जाता है और प्रेमसागर का ऑनलाइन अस्तित्व बन जाता है।

हम दोनो पूरक हो गये हैं लम्बी यात्रा के लिये।

उनके साथ तीन यात्रायें हुई हैं –

* द्वादश ज्योतिर्लिंग कांवर पदयात्रा
* शक्तिपीठ पदयात्रा
* नर्मदा परिक्रमा पदयात्रा (यह पदयात्रा अभी जारी है।)

उक्त पदयात्रा पेजों के लिंक क्लिक कर सम्बंधित पेज पर यात्रा ब्लॉग्स की सूची आप देख सकते हैं।


Design a site like this with WordPress.com
Get started