कुतिया के पिल्ले बड़े हो रहे हैं। सफेद-भूरा वाला पिल्ला सबसे चघड़ है। अपनी कोठरी से बाहर निकल निकल कर एक्प्लोर करता है। दो काले वाले भी आस-पास घूमते हैं। एक काला (छोटे सफेद धब्बे के साथ) सबसे दुबला है और ज्यादा सोता है। वही सबसे ज्यादा कूं कूं करता है।
चार पिल्ले और चारों अलग अलग पर्सनालिटी वाले। डार्विन की माने तो चौथा मरियल वाला सबसे कम चांस रखता है सर्वाइवल का। पर लगता है सारे सर्वाइव कर लेंगे।
« ढ़लान पर रपटते पिल्ले।
दूध वाला एक पाव दूध डाल जाता है। पहले कुतिया पीती थी। अब वह बच्चे पीते हैं। कुतिया को वैसे ही मन माफिक भोजन मिल जा रहा है। पड़ोस में एक घर में तेरही थी। वहां वालों ने कुतिया के लिये एक भरपूर पत्तल भोजन भिजवा दिया था।
|
छब्बीस नवम्बर की पिछली पोस्ट से: ….. कुतिया और बच्चों के लिये संदीप और भरतलाल ने एक घर बना दिया है। नियम से भोजन देते हैं। कुतिया कोई भी समस्या होने पर अपनी कूं-कूं से इन्हें गुहार लगाने पंहुच जाती है। वह जान गयी है कि यही उसका सहारा हैं। पिल्लों ने अभी आंख नहीं खोली है। |
लगभग चार हफ्ते भर के हो रहे हैं ये पिल्ले। अगले महीने भर में कुतिया खिसक लेगी और पिल्ले आत्मनिर्भर हो लेंगे?
हे राम! रात के दस बज रहे हैं। कल यह पोस्ट पब्लिश होगी। अभी पता चल रहा है कि दो पिल्ले – एक सफेद और एक काला कोई चुरा ले गया है। कुतिया परेशान इधर उधर दौड़ रही है। उसकी रोने की आवाज भी आ रही है।
मैं दुखी महसूस कर रहा हूं। अत्यन्त दुखी।
अपडेट (१३:०० बजे) : दफ्तर के लिये मैं पौने दस बजे निकल रहा था तो सन्दीप ने बताया – दुन्नो पिलौआ आइ ग हयें (दोनो पिल्ले आ गये हैं)। शायद रात भर किसी ने रखा होगा और सवेरे वापस छोड़ गया। राहत!


पिल्लों की वापसी तो अच्छी रही लेकिन अगर कोई ले गया और पालतू बना लेता तो क्या उनके लिए अच्छा न होता ?
LikeLike
जरूर बताना पिल्ले मिले क्या?
LikeLike
आपने ज्ञानी होकर दुःख महसूस किया ??? कुतिया का क्या नाम है सर जी ?
LikeLike
सबसे दुबला है और ज्यादा सोता है। वही सबसे ज्यादा कूं कूं करता है।सरजी आप तो विकट बदमाशी पर आमादा हैं, ये पिल्ले का डिस्क्रिप्शन हो रे ला है कि बुद्धिजीवी का। पिल्लाई बहाने से कईयों को चोट पहुंचा रहे हैं। बुद्धिजीवी एसोसियेशन के नेताओँ को आप पर छुड़वाता हूं।
LikeLike
ऐसे दौर मे जब लोग इंसानो के लिये नही सोचते आप पिल्लो के लिये सोच रहे हैं,स्वाभाविक रूप से आपके प्रति श्रद्धा कुछ और बढ गई है।
LikeLike
पूनः पिल्लों पर पोस्ट अच्छी लगी.
LikeLike
कौन ले गया होगा पिल्लों को…अब क्या इस देश में कुछ भी महफूज़ (सुरक्षित) नहीं रह गया है…?नीरज
LikeLike
पोस्ट पढ़कर अच्छा लगा और फ़िर गुमशुदगी के बारे में जानकर दुःख भी हुआ मगर यह माँ तो शायद एकाध दिन में सच्चाई को सहज ही स्वीकार कर लेगी. वैसे फोटो बहुत ही सुंदर है.
LikeLike
सप्ताह की शुरुआत एक बेहतरीन पोस्ट से। पिल्ले चोरी कहां गए ? यह सब तो डार्विन के सर्वाईवल वाले सिद्धांत के तहत ही हो रहा है न !
LikeLike
“पिल्ले सच में बडे हो रहे हैं, कितने सुंदर लग रहें हैं तस्वीरों मे… इन्हे देख कर गुदगुदी सी हो रही है , दोनों को इनकी माँ ढूंढ लाएगी , अगर कोई ले गया तो दुआ करेंगे की प्यार से पाले..”regards
LikeLike