संकल्प: हम भी पटखनी खाने को तैयार हैं!
संकल्पीय शर्त: बशर्ते हजार पांच सौ नये नकोर, ब्लॉग पर प्रयोग योग्य, देशज/संस्कृताइज्ड शब्दों का भण्डार मिल सके।
असल में शब्दों का पड़ रहा है टोटा।1 दफ्तर में पढ़ते हैं फाइलों की सड़ल्ली नोटिंग या घसीटे हुये माई-डियरीय डेमी ऑफीशियल पत्र/सर्कुलर। हिन्दी में कुछ पढ़ने में नहीं आता सिवाय ब्लॉग के। नये शब्दों का वातायन ही नहीं खुलता।
मन हो रहा है चार छ महीने की छुट्टी ले पटखनी खाये पड़ जायें और मोटे-मोटे ग्रन्थ पढ़ कर विद्वतापूर्ण ठेलें। बिना मुखारी किये दिन में चार पोस्ट। शेविंग न करें और दस दिन बाद दाढ़ी बड़ी फोटो चफना दें ब्लॉग पर।
शब्दों का भी टोटा है और जिन्दगी भी ढूंढ रही है फुरसत। मालगाड़ी का इन्जन नम्बर नोट करते करते लाख टके की जिन्दगी बरबाद हो रही है। जीनत अम्मान तो क्या, फिल्म की एक्स्ट्रा भी देखने का टाइम नहीं निकल पा रहा।
मिठास है गुम। ब्लॉग की सक्रियता की सैकरीन के लिये शुगर-फ्री की लपेटी पोस्टें लिखे जा रहे हैं।
हम शर्त लगा सकते हैं- अस्सी परसेण्ट ब्लॉगर इसी मनस्थिति में आते हैं। पर कोई हुंकारी थोड़े ही भरेगा! अपनी पोल खोलने के लिये दम चाहिये जी!
| पत्नीजी की त्वरित टिप्पणी: बहुत दम है! हुंह! चार महीने की छुट्टी ले कर बैठ जाओगे तो तुम्हें झेलेगा कौन। और चार दिन बाद ही ऊब जाओगे एकान्त से! |
1. शब्दों का टोटा यूं है कि पहले उसे अंग्रेजी के शब्दों से पूरा किया जाता था, अब उत्तरोत्तर अवधी के देशज शब्दों से पूरा किया जा रहा है – "लस्तवा भुलाइ गवा" छाप!
और कविता कोश से लिया एक फिल्मी गीत:
मुझ को इस रात की तनहाई में आवाज़ न दो/शमीम जयपुरी
मुझ को इस रात की तनहाई में आवाज़ न दो
जिसकी आवाज़ रुला दे मुझे वो साज़ न दो
आवाज़ न दो…
मैंने अब तुम से न मिलने की कसम खाई है
क्या खबर तुमको मेरी जान पे बन आई है
मैं बहक जाऊँ कसम खाके तुम ऐसा न करो
आवाज़ न दो…
दिल मेरा डूब गया आस मेरी टूट गई
मेरे हाथों ही से पतवार मेरी छूट गई
अब मैं तूफ़ान में हूँ साहिल से इशारा न करो
आवाज़ न दो…

आप्टे का संस्कृत-हिन्दी शब्दकोष रखिए पास में दो पृ्ष्ठ रोज पढ़ लीजिए। शब्दों का टोटा खत्म!
LikeLike
शब्दों का टोटा जरूर है लेकिन केवल तथाकथित सभ्य साहित्य में। देशज साहित्य में तो शब्द ही खत्म नहीं होते और न खत्म होती हैं उनकी मिठास।
LikeLike
कहीं यह उब तात्कालिक के बजाय बार बार लौट कर घेरने वाली तो नहीं है ……. वैसे तो हिमांशु जी ने महान बनने के आपके फार्मूले पर अपनी मुहर तो ठोक ही दी है / शब्दों का टोटा???? झकास , बीडू , तो है ही ???हम शर्त लगा सकते हैं- अस्सी परसेण्ट ब्लॉगर इसी मनस्थिति में आते हैं। पर कोई हुंकारी थोड़े ही भरेगा! अपनी पोल खोलने के लिये दम चाहिये जी!काहे को पोल खुलवाने में तुले हैं आप ??
LikeLike
कुछ अजदकिया पोस्ट लग रही है.. :)
LikeLike
बात में दम है. जब लिखने में शब्दों का संकट महसूस कर रहे है तो अंदाज़ लगाइए कि बोलने में कितने कम शब्दों से कम चलाते होंगे.
LikeLike
अरे आपको काहे का टोटा, जब कुछ लिखने का मन न करे तो बरसों पहले लिखी अपनी एक कविता पोस्ट का दें.
LikeLike
हिमांशु ने पते की बात कही है -कितना आसान नुस्खा है महान बनने का ! एक बार try कर ही लीजिये !
LikeLike
मैं तो इस प्रविष्टि का आनन्द ले रहा हूं. सोच रहा हूं कहीं आप सच में दाढ़ी बढ़ा कर यहां उतर आये तो साहित्य की दुनिया के उन नामी गिरामी साहित्यकारों की जमात में आ जायेंगे जो बढ़ी दाढ़ी लेकर कुछ भी लिखकर, उसे जन सरोकार से जुड़ा बता अजर-अमर हो जाते हैं.
LikeLike
शब्दों का टोटा है तो फ़िक्र न करें आपके आस पास ही है शब्दों का जादूगर अजित वडनेकर .
LikeLike
कुछ तो मिस्टेक है, इस गीत को भले ही पिछले ४-५ साल में नहीं सुना है लेकिन मुकेश की आवाज वाले गीत के बोल कुछ इस तरह हैं।मुझ को इस रात की तनहाई में आवाज़ न दोजिसकी आवाज़ रुला दे मुझे वो साज़ न दोआवाज़ न दो… रोशनी हो न सकी दिल भी जलाया मैने,तुमको भूला ही नहीं लाख भुलाया मैने,मैं परेशां हूँ मुझे और परेशां न करो…आवाज न दो…इस कदर जल्द किया मुझसे किनारा तुमने,कोई भटकेगा अकेला ये न सोचा तुमने…छुप गये हो तो मुझे याद भी आया न करो.आवाज न दो…बाकी हमारी समस्या दूसरी है, हिन्दी ब्लाग पढ पढ कर बहुत समय खर्च हो रहा है और बाकी का बहुत कुछ पढने/लिखने को पेंडिंग है। हम जल्दी ही बिना बताये सेब्बाटिकल लेने का सोच रहे हैं।
LikeLike