शिवकुटी के मेले की तैयारी

शिवकुटी का श्रावण का मेला कल है। शुक्लपक्ष की अष्टमी को होता है। कल से कोटेश्वर महादेव मन्दिर के तिकोनिया पार्क में झूला लगाने वाले अपना सामान – टेण्ट ले कर आ गये हैं। आज उन्हे सवेरे खुले में सोते देखा। अभी दुकाने नहीं लगी हैं।

दूसरे, परसों से बढ़ रही गंगाजी में आज और बढ़ोतरी दिखी। स्नान करने वालों की जगह सिमट गयी है। कुछ दिन पहले की पिछली बाढ़ में मैने पाया कि शिवकुटी घाट की सीढ़ियों का एक पटिया टूट गया है। पटिया मजबूत था, पर जलराशि के धक्के को झेल न पाया।

घाट पर लोग कयास लगा रहे थे कि अभी और बढ़ेंगी गंगाजी। rps20130813_063735

Published by Gyan Dutt Pandey

Exploring rural India with a curious lens and a calm heart. Once managed Indian Railways operations — now I study the rhythm of a village by the Ganges. Reverse-migrated to Vikrampur (Katka), Bhadohi, Uttar Pradesh. Writing at - gyandutt.com — reflections from a life “Beyond Seventy”. FB / Instagram / X : @gyandutt | FB Page : @gyanfb

4 thoughts on “शिवकुटी के मेले की तैयारी

  1. कह तो रहें हैं कि माताटीला का पानी छोड़ा जाना है, आकर इलाहाबाद ही पहुँचेगा। केन का पानी भी पहुँचता है कि नहीं।

    Like

  2. हमारे भाग्य खुले जो आप ने ब्लॉग को याद किया। वर्ना तो यह कमबख़्त फेसबुक और ट्विटर ने ही सारा टूथपेस्ट चट कर जाने की साजिश रच डाली है।
    सोच रहा हूँ अब कह ही दूँ – आपने ब्लॉग से दूरी क्या बढ़ा दी लगता है इस माध्यम की बढ़वार ही रुक गयी है।
    हम एक बार फिर वर्धा जा रहे हैं – इस बात पर सिर जोड़ने की हिंदी ब्लॉगरी रहेगी कि जाएगी। आप भी आते तो बहुत अच्छा रहता। एक बार मौका तो देना ही चाहिए इसे। ब्लॉगवाणी जैसा कुछ जिन्दा करना है।

    Like

    1. अगर समधर्मा, इण्टरेक्टिव, 60-100 का कुनबा रहा तो ब्लॉगिंग रहेगी। बहुत कुछ कबीले की तरह।

      Like

Leave a reply to अनूप शुक्ल Cancel reply

Discover more from मानसिक हलचल

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Design a site like this with WordPress.com
Get started