फीडबर्नर कई प्रकार के आंकड़े देता है। एक है अब तक के सर्वाधिक व्यू और क्लिक्स के आधार पर लोकप्रिय पोस्टों के आंकड़े।
इसके आधार पर मेरी अब तक की सर्वाधिक व्यू/क्लिक की गयी पोस्टें हैं –
| फोटो में कैप्शन लगाने की तकनीक | २२ अक्तूबर २००७ |
| डुप्लीकेट सामान बनाने का हुनर | १८ अक्तूबर २००७ |
| ई-पण्डित को धन्यवाद – विण्डोज लाइवराइटर के लिये | १४ अक्तूबर २००७ |
| बरखा बिगत सरद रितु आई | २ अक्तूबर २००७ |
| पापा, मैं तो घास छीलूंगा! | २९ अक्तूबर २००७ |
| एक पुरानी पोस्ट का री-ठेल | ३४ अक्तूबर २००७ |
| फीड एग्रेगेटर – पेप्सी या कोक | २६ अक्तूबर २००७ |
| ’जय हिन्द, जय भारत, जय लालू’ | २५ अक्तूबर २००७ |
| व्योमकेश शास्त्री उर्फ हजारी प्रसद द्विवेदी – लेख का स्कैन | २७ अक्तूबर २००७ |
| तहलका तारनहार है मोदी का?(!) | ३० अक्तूबर २००७ |
मजे की बात है कि ये सारी पोस्टें अक्तूबर २००७ की हैं। अब या तो हमारे पोस्ट ठेलने में उसके बाद दम नहीं रहा या फिर फीडबर्नर स्वर्ण युग के दर्शन भूतकाल में किया करता है?! ![]()
![]()
और यह देख कर मैं फीडबर्नर की बजाय स्टैटकाउण्टर के आंकड़ों पर ज्यादा भरोसा करूंगा!!!
*

बहुत बढ़िया ज्ञान दा। हमारा काम बन गया । ये कैप्शन वाली तकनीक आपने हमारे कहने पर ही बताई थी। विंडोज़ राइटर पता नहीं क्यूं हमारे पीसी पर लोड़ ही न नहीं होता । क्या करें । अनपढ़ होने के कई नुकसान हैं। आपने पूरी लिस्ट देकर अच्छा किया। अब दुबारा से मन लगाकर सीखना पड़ेगा।
LikeLike
मोह-माया से परे कोई नहीं :-) वैसे हम बिना किसी subscription के आपका ब्लॉग पढ़ते हैं.
LikeLike
लगे हाथोँ आपकी कुछ उत्कृष्ट पुरानी पोस्ट पढ लीँ :)- लावण्या
LikeLike
मैं भी कुछ ऐसा सोचता था। पर मामला कुछ गड्ड-मड्ड है। स्टैटकाउण्टर हिन्दी फीड एग्रेगेटरों के माध्यम से भी काउण्टर बढ़ाता है, पर फीड एग्रेगेटर्स का फीड कॉण्ट्रेक्टर फीडबर्नर है!पूरा गड्ड-मड्ड नहीं है ज्ञान जी। ब्लॉगवाणी से जो पाठक आपके पास आते हैं उनके क्लिक फीडबर्नर रिकॉर्ड करता है परन्तु चिट्ठाजगत और नारद से जो पाठक आपके पास आते हैं उनके क्लिक फीडबर्नर नहीं रिकॉर्ड करता। बाकी किसी अन्य स्रोत के बारे में कह नहीं सकता जो आपकी फीड को सब्सक्राइब किए हुए हैं, काफ़ी संभावना है कि अन्य सभी स्रोत जो आपकी फीड ले रहे हैं वहाँ से आने वालों को फीडबर्नर रिकॉर्ड कर रहा है। लेकिन फिर भी सीधे-२ फीडबर्नर के आंकड़ों को स्टैटकाउंटर वाले आंकड़ो में नहीं जोड़ सकते जैसा रवि जी ने सुझाया है। फीडबर्नर में जितने क्लिक दिखा रहा है उनको views में से घटा दीजिए(क्योंकि क्लिक होकर ब्लॉग पर ही आए और उनको स्टैट काउंटर ने रिकॉर्ड कर लिया) और जो बाकी के view वाले आंकड़े बचे उनको स्टैटकाउंटर के view वाले आंकड़ो में जोड़ एक अनुमानित संख्या पा सकते हैं कि आपके ब्लॉग को कितनी बार पढ़ा गया। :)
LikeLike
हिटो हिट की चिंता सिर्फ राखी सावंत को ही नहीं करनी पड़ती। ज्ञानदत्तजी को भी करनी पड़ती है। यह जानकर खुशी हुई। दिल खुश हुआ है, मस्जिदे वीरां को देखकर मेरी तरह खुदा का भी खाना खराब है
LikeLike