नहीं बेचनी।



pebbles_and_flowers“इनकी रचना को नए ब्लॉग पर डाल दो . दो धेले में नहीं बिकेगी . आज ज्ञानदत्त नाम बिक रहा है”

मुझे दो धेले में पोस्ट नहीं बेचनी। नाम भी नहीं बेचना अपना। और कौन कहता है कि पोस्ट/नाम बेचने बैठें हैं? 


Published by Gyan Dutt Pandey

Exploring rural India with a curious lens and a calm heart. Once managed Indian Railways operations — now I study the rhythm of a village by the Ganges. Reverse-migrated to Vikrampur (Katka), Bhadohi, Uttar Pradesh. Writing at - gyandutt.com — reflections from a life “Beyond Seventy”. FB / Instagram / X : @gyandutt | FB Page : @gyanfb

36 thoughts on “नहीं बेचनी।”

  1. नही बेचनी नही बेचनी और नही बिकूंगा . अरे वह आप तो सच्चे मन से अपनी भाषा के लिए प्रचार कर रहे है लगता है . नाम और पैसे में क्या रखा है ये हाथ के मैल है . उम्दा बात शुक्रिया …

    Like

  2. पाण्डेय जी /कुछ दिनों की अस्त व्यस्त जिंदगी के बाद आज आपका ब्लॉग देखा तो यहाँ कुछ और ही नज़र आया /समझ में ही नहीं आया की माजरा क्या है /मैंने सोचा पिछली पोस्ट देखें कुछ पता चले परन्तु कुछ समझ न पाया इतना आभास ज़रूर हुआ कि किसी ने कमेन्ट में अशोभनीय बात कह दी होगी /पाण्डेय जी साहित्य के क्षेत्र में मैं आपके आगे बिल्कुल बच्चा हूँ लेकिन इतना जरूर जानता हूँ के साहित्य की आलोचना के बजाय साहित्यकार की आलोचना नहीं होनी चाहिए और साहित्य की आलोचना से साहित्यकार को क्षुब्ध नहीं होना चाहिए /जहाँ तक कम्पटीशन का प्रश्न है यह तो होता आया है /मैथली शरण गुप्त और रामधारीसिंह दिनकर में क्या ऐसा नहीं था और दिनकर जी को परेशानी भी उठानी पढी थी /आलोचना लेखन की हो -होनी ही चाहिए जरूरी नहीं कि दोनों के विचारों में समानता हो ही /मुंडे मुंडे मति भिन्न तुंडे तुंडे सरस्वती /

    Like

  3. बेचने-बिकने की बात भला आई कैसे? इस मंच से तो सिर्फ़ ज्ञान और अनुभव साझा किया जा रहा है. कृपा कर यह सार्थक कार्य जारी रखें!

    Like

  4. घर में ढ़िबरी के प्रकाश में रहते हैं तो स्ट्रीट लाइट देखकर कुंठा होना स्वभाविक है, इसलिए ढ़ेला मारकर फोड़ते हैं. इससे स्ट्रीट लाइट की महत्ता तो कम नहीं हो जाती.

    Like

  5. अभिषेक ओझाजी की बात से सहमत हैं । बस हाजिरी लगाये जा रहे हैं और बाकी का काम शुकुल जी को डेलीगेट किया जाता है ।

    Like

  6. अगर दो धेले में लोग खरीदने भी लगे तो आपके पास तो पहाड़ हो जायेगा ढेलों का, आपके लेख के प्रशंसक जो इतने है.. :-) परवाह ना कीजिये बस लिखते रहिये… धडा धड …

    Like

आपकी टिप्पणी के लिये खांचा:

Discover more from मानसिक हलचल

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free