लस्तवइ भुलाइ गये!


मैं फिर गंगा किनारे गया। सब्जियों की खेती देखने नहीं, अपने आप को अनवाइण्ड करने। अपना मोबाइल ले कर नहीं गया – कोई फोन नहीं चाहता था एक घण्टे भर।

एक छोटा बच्चा तेजी से चलता हुआ गया – बोलता जा रहा था – “अले हम त लस्तवइ भुलाइ गये”। (अरे मैं तो रास्ता ही भूल गया।) थोड़ी देर बाद वह अपनी गोल में मिला दिखा।

दो लड़कियां दिखीं – पूनम और गुड़िया। गंगा किनारे क्यारी खोद, खाद डाल कर टमाटर रोप रही थीं। पूनम फावड़े से क्यारी बना कर यूरिया छिड़क रही थी। गुड़िया पौधे रोप रही थी। खनकदार हंसी पूनम की। भाई कहीं गया है। समय बरबाद न हो, इस लिये वे यह काम करने आई हैं।

उन दोनो की अम्मा बीमार है, लिहाजा उन्हें ही यह रुपाई का काम करना है। मेरी पत्नी बातचीत में पूनम से कहती हैं – लड़कियां भी अब आगे बढ़ रही हैं। पूनम तुरंत जवाब देती है –

“लड़कियां ही तो आगे बढ़ रही हैं। लड़के तो बस अपने को लड़का मान कर खुश हैं।”

छठी क्लास पास पूनम का यह बड़ा गूढ़ ऑब्जर्वेशन है।

Poonam legsमैने पूनम का फोटो लिया। पर वह यहां लगाऊंगा नहीं। आप तो उसका गंगा की रेती में क्यारी बनाता फावड़ा देखें।

Rohitइतने में रेत के खेत में चाचा को दोपहर का भोजन दे कर लौटता रोहित दीखता है। घर लौट कर स्कूल जायेगा। चिल्ला गांव में रहता है और शशिरानी पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। गली में हर दूसरा स्कूल पब्लिक स्कूल है। जो पब्लिक के लिये हो वह पब्लिक स्कूल।  

एक बुआ और भतीजी दिखीं। वे भी रास्ता भूल गई थीं। जेके देखअ, उहई लस्तवा भूला रहा। (जिसको देखो, वही रास्ता भूला था।)

हमहूं लस्तवा भुलान हई (क्या बताऊं, मैं भी रास्ता भूला हूं)। न केवल कैसे करना चाहता हूं, वरन क्या करना चाहता हूं, यह भी स्पष्ट नहीं है। कौन भाग्यशाली है जो जानता है मुकाम और मार्ग?!


Girirajkishor गिरिराज किशोर जी के ब्लॉग पर एक महत्वपूर्ण पोस्ट है – भाषा का तप त्याग और उपेक्षा। फीड में यह पूरी पोस्ट है पर ब्लॉग पर मात्र रोमनागरी में शीर्षक बचा है।

पता नहीं, उनका ब्लॉग वे मैनेज करते हैं या उनके बिहाफ पर कोई अन्य (वैसे प्रतिटिप्पणियां रोमनागरी में उनकी ही प्रतीत होती हैं)। पर यह बेहतर होगा कि वह हिन्दी की स्थिति विषयक पोस्ट लोग देख पायें। इकहत्तर वर्षीय श्री गिरिराज किशोर अगर ब्लॉग इत्यादि के प्रति प्रो-एक्टिव हैं तो प्रसन्नता का विषय है।

(वैसे यह वर्ड डाक्यूमेण्ट में पांच पेज की फुरसतियात्मक पोस्ट है। पाठक के पेशेंस को परखती हुई!) 


Published by Gyan Dutt Pandey

Exploring rural India with a curious lens and a calm heart. Once managed Indian Railways operations — now I study the rhythm of a village by the Ganges. Reverse-migrated to Vikrampur (Katka), Bhadohi, Uttar Pradesh. Writing at - gyandutt.com — reflections from a life “Beyond Seventy”. FB / Instagram / X : @gyandutt | FB Page : @gyanfb

37 thoughts on “लस्तवइ भुलाइ गये!

  1. बच्चे स्कूल जा रहें है, ये सबसे अच्छी बात है.. पब्लिक हो या सरकारी क्या फर्क पड़्ता है….

    Like

  2. आपने गंगा किनारे की सैर के लिए मोबाइल घर छोड़ दिया। कैमरा साथ ले गये। अच्छा किया। मेरे पास तो अलग से कम्प्यूटर-मित्र कैमरा है ही नहीं। मेरा मोबाइल फिलहाल दोनो काम कर रहा है। मेरी यमुना जी की सैर की तस्वीरें देखने जरूर आइएगा।यमुना का नया पुल नेट पर बहुत कम डाला गया है।

    Like

  3. जेके देखअ, उहई लस्तवा भूला रहा। (जिसको देखो, वही रास्ता भूला था।)” बहुत सार्थक लेख गंगा के किनारे का सजीव चित्रण…..रास्ता भूलने वाली बात आज के जीवन मे भी लागु हो रही है …..सच कहा जिसे देखो वही रास्ता भूल रहा है …..बहुत गूढ़ और गहरा अर्थ है इस पंक्ति का…”Regards

    Like

  4. हमहूं लस्तवा भुलान हई (क्या बताऊं, मैं भी रास्ता भूला हूं)। न केवल कैसे करना चाहता हूं, वरन क्या करना चाहता हूं, यह भी स्पष्ट नहीं है। कौन भाग्यशाली है जो जानता है मुकाम और मार्ग?!बहुत ही लाजवाब सोच. शायद हम सबकी यही सोच है.?रामराम.

    Like

  5. तो खूब गंगा के किनारे विहार हो रहा है। चंगा है जी। हम भी यहाँ बैठे ठाले विवरण ले रहे हैं। आज सिध्दार्थ जी की पोस्ट भी विहार करवा रही है। मौजा ही मौजा।

    Like

  6. ज्ञान जी, बहुत ही सुंदर और वैचारिक गद्य काव्य का सृजन हो गया है।हम सभी रास्ता भटके हुए हैं और भौंचक्क भी हैं कि रास्ता तलाशते भी नहीं। दिखाई देने वाले रास्तों में ही एक सही रास्ता भी है। पर गलत के फेर में उधर कदम उठते ही नहीं।

    Like

  7. तो इन दिनों गंगा विहार चल रहा है -राजा शांतनु के पड़ चिह्नों पर या ऐसे ही !

    Like

  8. “लड़कियां ही तो आगे बढ़ रही हैं। लड़के तो बस अपने को लड़का मान कर खुश हैं।” सत्य वचन…हाईस्कूल, इण्टरमीडियेट का परिणाम उठा कर देखिये यही देखने को मिलेगा। लडकियाँ आगे भी ऐसी तरक्की करें और लडके भी खूब तरक्की करें तब ही मजा आयेगा।

    Like

  9. हमहूं लस्तवा भुलान हई – कौउन जाने का मुकाम. अभी तो दो दिन दिल्ली में पटखनी खाये पड़े है.बहुत शानदार/जानदार पोस्ट.

    Like

Leave a reply to Udan Tashtari Cancel reply

Discover more from मानसिक हलचल

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Design a site like this with WordPress.com
Get started