कल जो लिखा – “लिबरेशनम् देहि माम!” तो मन में यही था कि लोग इन सभी कमियों के बावजूद हिन्दू धर्म को एक महान धर्म बतायेंगे। यह नहीं मालुम था कि श्री सतीश सक्सेना भी होंगे जो हिन्दुत्व को कोसने को हाथो हाथ लेंगे। और मैं अचानक चहकते हुये थम गया।
«« गंगा किनारे सवेरा।
सोचना लाजमी था – इस देश में एक आस्तिक विरासत, ब्राह्मणिक भूत काल का अनजाना गौरव, भाषा और लोगों से गहन तौर पर न सही, तथ्यात्मक खोजपरख की दृष्टि से पर्याप्त परिचय के बावजूद कितना समझता हूं हिन्दू धर्म को। शायद बहुत कम।
ढोंगी सन्यासियों, जमीन कब्जियाने वाले लम्पट जो धर्म का सहारा लेते हैं, चिलम सुलगाते नशेड़ी साधू और भिखमंगे बहुरूपियों के भरे इस देश में कहां तलाशा है सही मायने में किसी योगी/महापुरुष को? क्यूं समय बरबाद कर रहा हूं इन छुद्र लोगों की लैम्पूनिंग में? किसका असर है यह? क्या रोज छिद्रान्वेंषणीय पोस्टें पढ़ लिख कर यह मनस्थिति बनती है?
वैसे हिन्दू धर्म के रहस्यों को या तो कोई पॉल ब्रण्टन प्रोब कर सकता है, या (शायद)हमारे जैसा कोई अधपका विरक्त – जो अपनी जिम्मेदारियां अपनी पत्नी को ओढ़ा कर (?) स्टेप बैक कर सकता है और जो नये अनुभवों के लिये अभी जड़-बुढ़ापा नहीं देखे है।
क्या करें? जमाने से पड़ी हैं कुछ पुस्तकें जो पढ़े और मनन किये जाने का इंतजार कर रही हैं। शायद उनका समय है। स्वामी शिवानंद कहीं लिखते हैं कि शीतकाल का समय आत्मिक उन्नति के लिये रैपिड प्रोगेस करने का है। कल शरदपूर्णिमा थी। अमृत में भीगी खीर खा चुका। कुछ स्वाध्याय की सम्भावना बनती है? पर स्वाध्याय अनुभव कैसे देगा? ![]()
गंगा में झिलमिलाता शरदपूर्णिमा का चांद
मैं केवल यह कह सकता हूं कि भारत ने मेरा विश्वास वापस दिला दिया है। — मैं इसको बड़ी उपलब्धि मानता हूं। विश्वास उसी तरह से वापस आया जैसा एक अविश्वासी का आ सकता है – भीषण तर्क से नहीं, वरन चमत्कृत करने वाले अनुभव से।
— पॉल ब्रण्टन, इस पुस्तक से।
और चलते चलते सूरज प्रकाश जी के ब्लॉग से यह उद्धरण –
बुरी मुद्रा अच्छी मुद्रा को चलन से बाहर कर देती है। मतलब ये कि अगर आपकी जेब में दस रुपये का पुराना नोट हो और आपके हाथ में दस रुपये का नया नोट आये तो आप जेब में रखे पुराने नोट की जगह नया नोट रख लेंगे और जेब वाला पुराना नोट सर्कुलेशलन में डाल देंगे।
आज जीवन के हर क्षेत्र में यही हो रहा है। सब कुछ जो अच्छा है, स्तरीय है, मननीय है, वह चलन से बाहर है। कभी स्वेच्छा से, कभी मजबूरी में और कभी हालात के चलते। आज हमारे आस पास जो कुछ भी चलन में है, वह औसत है, बुरा है और कचरा है। हम उसे ढो रहे हैं क्योंकि बेहतर के विकल्प हमने खुद ही चलन से बाहर कर दिये हैं।
बड़ी राहत मिल रही है – अगर मेरा ब्लॉग चलन से बाहर जाता है तो एक दमदार तर्क मेरे हाथ रहेगा!

भूल सुधारकृपया वीरेन्द्र जी लो वरुणजी पढ़े
LikeLike
यह हमारी सहिष्णुता है या विडम्बना …अंतर्द्वंद है …अपने मन से टिपण्णी लिखने की कोशिश करे तो शायद गडबडा जाएँ ..इसलिए वीरेन्द्र जी टिपण्णी को ही हमारी भी मान लें ….सब कुछ जो अच्छा है, स्तरीय है, मननीय है, वह चलन से बाहर है। कभी स्वेच्छा से, कभी मजबूरी में और कभी हालात के चलते। बहुत सही कहा है …पर अच्छे का चलन लौटेगा पूरा विश्वास है …!!
LikeLike
सहिष्णुता ही हमारे धर्म का गौरव है, बागवान का शुक्र है कि आज भी हमारा बहुमत कट्टर नहीं है , जियो और जीने दो में विश्वास करता हमारा धर्म हमें औरों से जोड़े रखेगा, ऐसा मेरा विश्वास है .
LikeLike
"बड़ी राहत मिल रही है – अगर मेरा ब्लॉग चलन से बाहर जाता है तो एक दमदार तर्क मेरे हाथ रहेगा!" और यदि यह चलन से बाहर नहीं गया तो वह दमदार तर्क फिसलकर हमारे हाथों में आ जाएगा ! :)
LikeLike
@ अनूप शुक्ल – फिक्र न करें। अभी ब्लॉग चलन में है – सो वह औसत है, बुरा है और कचरा है! :)
LikeLike
बड़ी राहत मिल रही है – अगर मेरा ब्लॉग चलन से बाहर जाता है तो एक दमदार तर्क मेरे हाथ रहेगा! अच्छा कहलाने के लिये इत्ती हुड़क भी अच्छी नहीं साहब जी।
LikeLike
अब इतने चिंतन मोड में भी न आईये -अध्ययन के शीत पर्व में मनन की ऊष्मा से हमें भी कृतार्थ करते रहें !
LikeLike
sab tah ke log hain aur apne wichar prakat karane par pabandee bhee nahee hai. Par itane sankaton bad bhee ye dharm tika hua hai to tikega aur badhega.
LikeLike
क्या रोज छिद्रान्वेंषणीय पोस्टें पढ़ लिख कर यह मनस्थिति बनती है? नहीं भाई….ऐसा नहीं सोचते…मन पर काबू रखते हैं और शीतकाल की प्रतीक्षा करते हैं। और लगातार आपकी तरह अच्छा लिखते हैं।
LikeLike
यहाँ बात सिर्फ हिन्दू धर्म की नहीं है देखा जाये तो सारे ही धर्मों में जो मूल है , और प्रगति का वास्तविक कारक है चुपचाप भुला दिया गया है और अब तक मात्र लम्पटों की ही पौ बारह रही है | इस पूरे चक्र में एक बात हिन्दू धर्म को सबसे अलग और महान बनती है और वो है व्यक्तिगत होना , उदाहरण के लिए अगर मैं वरुण हूँ तो फिर सारी जिन्दगी मेरा धर्म वरुण होने के इर्द- गिर्द ही घूमता रहेगा न कि मुझे पहले कुछ और जैसे मुस्लिम , ईसाई या अन्य कुछ होकर सोचना पड़ेगा |इसी लिबरेशन में महानता का सारा राज छुपा है |ज्ञान की परतें उघाड़ती पोस्ट के लिए बधाई | :) :) :( :P :D :$ ;)
LikeLike