नागपंचमी के दिन घाट पर कुछ अंधे बैठे थे। सामने कथरी बिछाये। गंगा नहा आते लोग अपनी श्रद्धा वश कुछ अन्न या पैसा उनकी कथरी पर गिराते जा रहे थे।
उन्ही के पास बैठा था एक लड़का। पैंट-बुशशर्ट पहने। कई दिनों से न नहाने से उलझे बाल। बीन और सांप रखने वाली मोनी (बांस की तीलियो से बना गोल डिब्बा) लिये। सामने कथरी पर कुछ पैसे और कुछ अनाज था। हमें देख कर बोला – नागराज भला करेंगे। दीजिये उनके लिये।
अच्छा, दिखाओ जरा नाग।
यह सुन कर वह कसर मसर करने लगा। बोला – बहुत बड़ा है। मेरी पत्नीजी के पुन: कहने पर बोला – बहुत बड़ा बा (सांप), (मोनी) खोले पर हबक क हथवा पकड़िले तब!?
वह डर रहा था। मैने कहा – अच्छा बीन बजाओ। फेफडों में खूब हवा भर कर वह अच्छी बीन बजाने लगा। मानो सांप न दिखा पाने की कसर बीन बजाने में पूरी कर रहा हो। एक छोटी सी फिल्म उतार ली मैने। उसे रोका। पत्नीजी ने पांच रुपये दिये उसे।
रुपये देने के बाद सांप दिखाने का फिर आग्रह। एक दर्शक ने ललकारा – दिखा बे!
हंथवा पकल्ले तब?
चल, थोड़ी झांकी तो दिखा, पता चले कितना बड़ा है।
उसने डरते डरते मोनी थोड़ी सी खोली। सांप बड़ा था, कुंडली मारे। दर्शक महोदय को लगा कि कहीं सांप अनियंत्रित हो निकल न पड़े। सो बोले – बन्द कल्ले बे!
सांस में सांस आई। उसकी भी और हमारी भी। उसने झट से मोनी बन्द कर दी।
चलते चलते मैने उसका नाम पूछा। उसने बताया – छोटू।
अभी तो शायद घर से मोनी-बीन चुरा कर भाग कर घाट पर बैठा हो, पर एक दो साल में छोटू सांप खोल कर बीन की लहर पर नचाने में सक्षम हो जायेगा। या वह कोई और काम करेगा? आप कयास लगायें!

लग रहा है कयास!
LikeLike
ऎसे ही न जाने कितने सवाल हैं जिनका सिर्फ़ सोचना भी तकलीफ़ देता है…अभी तबियत कैसी है? फ़िलिम वगैरा देखने का मन हो तो ’पीपली लाईव’ देख आयें.. अच्छी बन पडी है.. ऎसे ही काफी सवाल पूछती है..
LikeLike
कुछ भी हो यह घटोले बाज ओर धोखे बाज नही होगा हमारे नेताओ की तरह से, काम कर के ही खायेगा….इज्जत की रोटी.स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
LikeLike
आज स्वतन्त्रता दिवस है।काश दोनों आज़ाद हो सकते!साँप को इस मोनी से और छोटू को अपनी गरीबी से।और कया टिप्पणी करूँ?शुभकामनाएंजी विश्वनाथ
LikeLike
दोनो एक दूसरे के पूरक बने रहे तो पेट पलता रहेगा .आज़ादी की शुभकामनाये
LikeLike
काश वह कोई और काम ही करे. दोनों की आज़ादी इसी में है.
LikeLike
छोटू का भविष्य तो नियत हो चुका है
LikeLike
क्या कहा जा सकता है मोनी का भविष्य …!
LikeLike
क्या कयास लगाएं ! बड़ा भारी कोस्चन है, आउट ऑफ सिलेबस :)
LikeLike
बीन तो अच्छी बजा ले रहा है. देखिये, भविष्य की जेब में उसके लिए क्या है. शुभकामनाएँ तो दे सकते हैं.स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप एवं आपके परिवार का हार्दिक अभिनन्दन एवं शुभकामनाएँ.सादरसमीर लाल
LikeLike