लस्तवइ भुलाइ गये!


मैं फिर गंगा किनारे गया। सब्जियों की खेती देखने नहीं, अपने आप को अनवाइण्ड करने। अपना मोबाइल ले कर नहीं गया – कोई फोन नहीं चाहता था एक घण्टे भर।

एक छोटा बच्चा तेजी से चलता हुआ गया – बोलता जा रहा था – “अले हम त लस्तवइ भुलाइ गये”। (अरे मैं तो रास्ता ही भूल गया।) थोड़ी देर बाद वह अपनी गोल में मिला दिखा।

दो लड़कियां दिखीं – पूनम और गुड़िया। गंगा किनारे क्यारी खोद, खाद डाल कर टमाटर रोप रही थीं। पूनम फावड़े से क्यारी बना कर यूरिया छिड़क रही थी। गुड़िया पौधे रोप रही थी। खनकदार हंसी पूनम की। भाई कहीं गया है। समय बरबाद न हो, इस लिये वे यह काम करने आई हैं।

उन दोनो की अम्मा बीमार है, लिहाजा उन्हें ही यह रुपाई का काम करना है। मेरी पत्नी बातचीत में पूनम से कहती हैं – लड़कियां भी अब आगे बढ़ रही हैं। पूनम तुरंत जवाब देती है –

“लड़कियां ही तो आगे बढ़ रही हैं। लड़के तो बस अपने को लड़का मान कर खुश हैं।”

छठी क्लास पास पूनम का यह बड़ा गूढ़ ऑब्जर्वेशन है।

Poonam legsमैने पूनम का फोटो लिया। पर वह यहां लगाऊंगा नहीं। आप तो उसका गंगा की रेती में क्यारी बनाता फावड़ा देखें।

Rohitइतने में रेत के खेत में चाचा को दोपहर का भोजन दे कर लौटता रोहित दीखता है। घर लौट कर स्कूल जायेगा। चिल्ला गांव में रहता है और शशिरानी पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। गली में हर दूसरा स्कूल पब्लिक स्कूल है। जो पब्लिक के लिये हो वह पब्लिक स्कूल।  

एक बुआ और भतीजी दिखीं। वे भी रास्ता भूल गई थीं। जेके देखअ, उहई लस्तवा भूला रहा। (जिसको देखो, वही रास्ता भूला था।)

हमहूं लस्तवा भुलान हई (क्या बताऊं, मैं भी रास्ता भूला हूं)। न केवल कैसे करना चाहता हूं, वरन क्या करना चाहता हूं, यह भी स्पष्ट नहीं है। कौन भाग्यशाली है जो जानता है मुकाम और मार्ग?!


Girirajkishor गिरिराज किशोर जी के ब्लॉग पर एक महत्वपूर्ण पोस्ट है – भाषा का तप त्याग और उपेक्षा। फीड में यह पूरी पोस्ट है पर ब्लॉग पर मात्र रोमनागरी में शीर्षक बचा है।

पता नहीं, उनका ब्लॉग वे मैनेज करते हैं या उनके बिहाफ पर कोई अन्य (वैसे प्रतिटिप्पणियां रोमनागरी में उनकी ही प्रतीत होती हैं)। पर यह बेहतर होगा कि वह हिन्दी की स्थिति विषयक पोस्ट लोग देख पायें। इकहत्तर वर्षीय श्री गिरिराज किशोर अगर ब्लॉग इत्यादि के प्रति प्रो-एक्टिव हैं तो प्रसन्नता का विषय है।

(वैसे यह वर्ड डाक्यूमेण्ट में पांच पेज की फुरसतियात्मक पोस्ट है। पाठक के पेशेंस को परखती हुई!) 


Published by Gyan Dutt Pandey

Exploring rural India with a curious lens and a calm heart. Once managed Indian Railways operations — now I study the rhythm of a village by the Ganges. Reverse-migrated to Vikrampur (Katka), Bhadohi, Uttar Pradesh. Writing at - gyandutt.com — reflections from a life “Beyond Seventy”. FB / Instagram / X : @gyandutt | FB Page : @gyanfb

37 thoughts on “लस्तवइ भुलाइ गये!

  1. अक्सर लोग लस्तवइ भुलाइ जाते है… आपकी आज की पोस्ट रूटीन से हट कर लगी… अच्छा लगा…

    Like

  2. बहुत सरल पर बहुत ही गूढ़ पोस्ट है आपकी ।पूनम की बात मे भी सच्चाई है ।आपकी पोस्ट भी लोगों को रास्ता तलाशने मे मदद करेगी ।

    Like

  3. मैं तो रास्ता नहीं भूली…बिल्कुल सही ब्लॉग पर पहुँची हूँ.बेशक !!!!!!!!लड़कियां हर क्षेत्र में ,हर देश में तरक्की कर रही हैं..लड़के भी खूब तरक्की करें .उनके लिए भी शुभकामनाएं.

    Like

  4. छोरी गंगा किनारे वाली ने बहुत सही बात कह दी कि लड़कियां ही तो आगे बढ़ रही हैं, लड़के तो बस अपने को लड़का मान कर खुश हैं.यही हाल रहा तो ज्यादा समय तक खुश नहीं रह पाएंगे.

    Like

  5. “लड़कियां ही तो आगे बढ़ रही हैं। लड़के तो बस अपने को लड़का मान कर खुश हैं।”सच में, गूढ़ वचन है यह..

    Like

  6. गंगाजी के किनारे सही जा रहे हैं आप।लड़कियां घणी स्पीड से आगे बढ़ रही हैं, इत्ती कि पकड़ में नहीं आ रही हैं। अभी कल ही एक धांसू वाकया हो गया। मेरी एक छात्रा करीब इक्कीस वर्षीय बालिका एक स्कूल में एक पांच साल के बालक के साथ दिखायी दी। मैंने पूछा कैसे यहां,मैं तो यहां अपनी बेटी के लिये आया हूं,उसने बताया कि वह अपने भाई की पेरेट्स टीचर्स मीट के लिए आयी है। फिर मुस्कुराकर बताने लगी कि दोनों भाई बहन में करीब पंद्रह साल का अंतर है। पापा दुबई में हैं, मम्मी टिपीकल हाऊस वाइफ हैं। पूरा घर बाहर का काम वही देख रही है।पापाजी ने जिस लड़के की चाहत में पंद्रह साल बाद घर में नयी जिम्मेदारी लाने का काम किया, वह भी अब उस लड़की की जिम्मेदारी है। वह लड़का उस बालिका को क्या सपोर्ट करेगा, पूरी जिंदगी वह बालिका ही उसका सपोर्ट बनेगी।

    Like

  7. वैसे तो सभी रस्ता भूले हुए हैं बहुत कम है जो सही रास्ते पर हैं।बहुत बढिया पोस्ट है।धन्यवाद।

    Like

  8. भाई ज्ञानदत्त जी, यदि आप रास्ता भूलेंगे तो भला कैसे चलेगा। आपको तो भूले हुओं को रास्ते पर लाना है।

    Like

Leave a reply to जी.के. अवधिया Cancel reply

Discover more from मानसिक हलचल

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Design a site like this with WordPress.com
Get started