लेट आये मदर्स डे पर


यात्रा पर होने के कारण कमजोर नेट कनेक्शन के चलते  मैं लोगों की पोस्टें पढ़ भर पाया हूं। गूगल रीडर में डाउनलोड कर ऑफलाइन पढ़ी हैं। बहुत सी मदर्स डे पर हैं।

मदर्स डे पर आज कहने के लिये मेरे पास भी है। यह है मेरी बिटिया वाणी पाण्डेय की अपने इकलौते १२ घण्टे के हो चुके बालक के साथ तस्वीर:
Mothers Day यह पोस्ट करते समय बालक साढ़े तीन दिन का हो चुका है और रोने-मुस्कराने के सिवाय कोई शब्द बोल नहीं पाया है अब तक। कितना अच्छा होता कि कॉमिक बुक्स में वर्णित कोई मैजिक पेय होता जो पिलाने पर दन्न से बालक को बड़ा और विद्वान बना सकता!

सबसे मगन मेरा दामाद विवेक है। हमेशा कंधों पर दुनिया भर का भार लिये रहता है, पर इस समय उसके मुंह पर स्माइलिंग फेस है! 

वैसे बालक के साथ इण्टेंसिव केयर में आठ-दस नवजात और हैं। एक को तो इस चक्कर में भर्ती कराया गया है कि उसके परिवार में पैदा होते ही बकरी का दूध पिलाने की परम्परा है। उसके चलते बेचारा शिशु मरते मरते बचा!

खैर लेट पोस्ट, दुरुस्त पोस्ट!

(बोकारो से पोस्ट की गयी)


Published by Gyan Dutt Pandey

Exploring rural India with a curious lens and a calm heart. Once managed Indian Railways operations — now I study the rhythm of a village by the Ganges. Reverse-migrated to Vikrampur (Katka), Bhadohi, Uttar Pradesh. Writing at - gyandutt.com — reflections from a life “Beyond Seventy”. FB / Instagram / X : @gyandutt | FB Page : @gyanfb

56 thoughts on “लेट आये मदर्स डे पर”

  1. बधाई हो जी । सोहर गाए जाएं । हम आते हैं इलाहाबाद मिठाई खाने के लिए

    Like

  2. नानाजी को नाना प्रकार की बधाइयां जी। बिटिया को ढेर सी शुभकामनाएं। दामादजी को ढेर सी शुभकामनाएं। और नन्हे बालक को अनंत प्यार। जमाये रहिये।

    Like

  3. नाना बनने की बहुत बहुत बधाइयाँ। अब मानसिक हलचल में कुछ बदलाव आने के आसार हैं।घुघूती बासूती

    Like

  4. बधाई आपको और इस अद्भुत अहसास को हमारे साथ बांटने के लिए शुक्रिया.

    Like

  5. अरे वाह आप नाना बन गए…बधाई…ढेर सारी बधाई…अब हम दादा-नाना की श्रेणी में आ गए हैं…बहुत मजे का दौर है ये उम्र का जब एक और पीढी सामने आरही है…बच्चे की नानी, वाणी और विवेक को भी ढेरों बधाईयाँ…बच्चे की लम्बी और स्वस्थ उम्र की कामना करते हैं.नीरज

    Like

आपकी टिप्पणी के लिये खांचा:

Discover more from मानसिक हलचल

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free