तारेक और मिचेल सलाही

salahi हम ठहरे घोंघा! सेलिब्रिटी बन न पाये तो किसी सेलिब्रिटी से मिलने का मन ही नहीं होता। किसी समारोह में जाने का मन नहीं होता। कितने लोग होंगे जो फलानी चोपड़ा या  ढ़िकानी सावन्त के साथ फोटो खिंचने में खजाना नौछावर कर दें। हम को वह समझ में नहीं आता!

क्या बतायें; सेलियुग (सेलिब्रिटी-युग, कलियुग का लेटेस्ट संस्करण) आ गया है।

मिचेल सलाही ओबामा प्रसाद से हाथ मिला रही है। साथ में उसका पति है तारेक। पता नहीं कौन गदगद है – ओबामा या मिचेल।

पर नाम कमाने का यह गैटक्रैशीय तरीका हमें तो पसन्द न आया। किसी समारोह में कार्ड न मिले और कार्ड पर अपना सिरिनामा न हो तो उस समारोह में झांकने जाना क्या शोभा देता है? आप ही बताइये।


GD at Ganges2 और यह जगह है, जहां जाने को न कोई कार्ड चाहिये, न सिरिनामा। यहां मैं निर्द्वन्द गेटक्रैश करता हूं। यहां भारत के इतिहास में सबसे बड़ी सेलिब्रिटी रहती हैं – गंगाजी।

यह शिवकुटी का घाट है, जहां मेरी टीम कल रविवार को सेवा कर जा चुकी थी। मैं व्यस्त होने के कारण समय पर वहां नहीं था। बाद में देखा तो पाया कि लोगों ने घाट की सफाई और कटान का सीमेण्ट की थैलियों में रेत भर कर पुख्ता इन्तजाम किया था। इन लोगों की प्रतिबद्धता देख सुकून मिलता है।

मेरी पत्नीजी ने समय पर सीमेण्ट की खाली बोरियां और चाय-बिस्कुट भिजवा दिये थे।

गंगाजी का पानी मटमैला भी दीख रहा था और गन्दला भी! :-(  


Published by Gyan Dutt Pandey

Exploring rural India with a curious lens and a calm heart. Once managed Indian Railways operations — now I study the rhythm of a village by the Ganges. Reverse-migrated to Vikrampur (Katka), Bhadohi, Uttar Pradesh. Writing at - gyandutt.com — reflections from a life “Beyond Seventy”. FB / Instagram / X : @gyandutt | FB Page : @gyanfb

34 thoughts on “तारेक और मिचेल सलाही”

  1. आपके टीम का प्रयास सराहनीय है… किन्तु जब तक मैं कुछ नहीं करता इस दिशा में थोथे गाल बजाना होगा… इसलिए… सर अबकी पटना जा कर कुछ जरूर करूँगा… गंगा ८ से ९ किलोमीटर तक डिफ्लेक्ट हो गयी है वहां…

    Like

  2. आजकल जमाना ऐसी ही सेलिब्रटी का है जी……अपने इश्तिहार के पर्चे छपवा के खुद बटवाने वालो का ….यश का लोभ बड़ा मारक है जी

    Like

  3. आपकी पोस्टों पर मेरी क्या राय है आप जानते ही है. सिरिनामा शब्द पसन्द आया. इससे मिलता जुलता शब्द राजस्थानी में भी है. गंगा को गंदा करने वाले सावधानी बरते तो इसकी पवित्रता बची रहे.

    Like

  4. अहा ! सेलियुग.. .हमें तो आपके साथ फोटू खिचवानी है. हमारे लिए तो आप ही सेलिब्रिटी से कम नहीं है..

    Like

  5. सेलियुगगैटक्रैशीय तरीकाशब्दों से प्रयोग सर्वोत्तम ढंग ढंग से महामना आप करते हैं. उम्दा. और ये लगभग हर पोस्ट की विशेषता है. इतिहास की सबसे बड़ी सेलिब्रिटी से इतना स्नेह-प्रेम रखने वाला खुद भी तो एक सेलेब्रिटी ही होगा….!आपका सफल सफाई-अभियान एक ही साथ व्यष्टि और समष्टि के व्यापक चिंतन का परिणामस्वरूप उपजा यथार्थ-प्रकटीकरण है.

    Like

आपकी टिप्पणी के लिये खांचा:

Discover more from मानसिक हलचल

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free