श्री गोपालकृष्ण विश्वनाथ नाना बने!

श्री गोपालकृष्ण विश्वनाथ जी ने अभी अभी फोन पर सूचना दी कि उनकी बिटिया को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। वे तुरन्त कैलीफोर्निया के लिये रवाना हो रहे हैं।

अमेरिका में श्रीमती और श्री विश्वनाथ अपनी बिटिया के साथ।

श्री विश्वनाथ अपनी बिटिया से मिलने कैलीफोर्निया गये थे – सन् २०१० में। उससे सम्बन्धित उनकी सात पोस्टें मेरे ब्लॉग पर हैं।

मैं इस साल के प्रारम्भ में बैंगळूर गया था, जहां श्रीमती ज्योति विश्वनाथ और श्री विश्वनाथ से मुलाकात हुई थी। यह अपेक्षा थी कि वे जल्दी ही नाना बनने वाले  हैं, पर वह दिन थोड़ा और जल्दी आ गया।

श्री विश्वनाथ ने बताया कि सभी सकुशल है। नाती थोड़ा जल्दी आया है सो उसकी केयर की जा रही है।

वे कैलीफोर्निया के लिये रवाना हो रहे हैं और अगले अप्रेल तक वहां रहेंगे।

विश्वनाथ दम्पति को और उनके परिवार को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनायें!

Published by Gyan Dutt Pandey

Exploring rural India with a curious lens and a calm heart. Once managed Indian Railways operations — now I study the rhythm of a village by the Ganges. Reverse-migrated to Vikrampur (Katka), Bhadohi, Uttar Pradesh. Writing at - gyandutt.com — reflections from a life “Beyond Seventy”. FB / Instagram / X : @gyandutt | FB Page : @gyanfb

9 thoughts on “श्री गोपालकृष्ण विश्वनाथ नाना बने!”

  1. ज्ञानजी,
    बहुत बहुत धन्यवाद, आपको और अन्य सभी मित्रों को।
    देरी के लिए क्षमा चाहूँगा।
    सफ़र कर रहा था और आज ही समय मिला।

    अब कैलिफ़ोर्निया में हूँ, अपनी बेटी के घर.
    अपना लैपटॉप, आइपैड, और गैलैक्सी नोट साथ लाया हूँ और बेटी के घर से wifi connection का उपयोग कर रहा हूँ, इस टिप्पणी भेजने के लिए।
    शिशु अब भी अस्पताल में ही है और एक महीने तक रहेगा।
    हमें अपने नाती से मिलने का अवसर अब तक नहीं मिला।
    अस्पताल वालों ने कह दिया कि हमें prevention/immunisation injections लेने होंगे और सात दिन का quarantine period पूरा करने के बाद ही हमें अस्पताल में प्रवेश मिलेगा।
    बहुत ही strict हैं यह लोग। कोई भी risk नहीं लेना चाहते।
    हम, बस इन्तजार करेंगे।

    अब यहाँ छ: महीने रहने का प्रोग्राम है और आगे चलकर कुछ लिखेंगे
    शुभकामनाएं
    जी विश्वनाथ

    Like

  2. विश्वनाथ जी के विषय में आपके ही ब्लॉग पर विस्तार से पढ़ा था.. इनके व्यक्तित्व से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता कोई.. आज आपने उनकी यह व्यक्तिगत/पारिवारिक खुशी हमसे साझा की, जो उन्से हुए जुड़ाव को और गहरा बनाता है. आपके जज्बे को सलाम, विश्वनाथ सर को बहुत बहुत बधाई और उस नवजात शिशु को आशीष और भाग्यशाली दम्पति को भी शुभकामनाएं!!

    Like

आपकी टिप्पणी के लिये खांचा:

Discover more from मानसिक हलचल

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free