मेक्केन क्या कछुये की चाल से सतत बढ़त की ओर हैं? गैलप पोल में तो ऐसा ही लगता है। उसके अनुसार कंजरवेटिव डेमोक्रेट्स ओबामा से छिटक रहे हैं। भारत में ओबामा का नाम ज्यादा सुनने को क्यों मिलता है? मेक्केन क्या जॉर्ज बुश का पर्याय हैं; जैसा हिलेरी क्लिण्टन अपने ओबामा समर्थन भाषण में कह रही हैं?
ओबामा को मीडिया कवरेज बहुत मिला है और यह शायद ओवरडोज़ हो गया। प्यु रिसर्च सेण्टर तो ऐसा ही कहता है। उसके अनुसार ओबामा डेमोक्रेट मतदाताओं को भी एक जुट अपने पक्ष में नहीं कर पाये हैं। क्या डेमोक्रेट्स नें अपना उम्मीदवार चुनने में गलती हर दी?!
मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन जीतता है। पर मजा आने लगा है। अमेरिका की कुछ साइट्स बुकमार्क कर ली हैं अवलोकन के लिये!
अमेरिका में भारत की लॉबी, चीन की लॉबी और इज्राइल की लॉबी क्या चाहती हैं?
व्यक्तिगत रूप से तो अगर और कुछ ज्ञात न हो तो जो उम्मेदवार पीछे चल रहा हो, उसे बैक करने में मजा आता है। पहले हिलेरी क्लिण्टन का पक्ष लेने का मन कर रहा था, अब मेक्केन का। अगर आने वाले महीनों में मेक्केन की लीड ठीकठाक बन गयी तो ओबामा की तरफ मन फिरेगा।
(ओह, पोस्ट लिखने और पब्लिश करने में तीन दिन का अन्तराल और ओबामा बाउन्स बैक कर गये! अब सारा पालिन को अपना उपराष्टपतीय जोड़ीदार बनाने से मेक्केन बढ़त लेंगे क्या? आलास्का की गवर्नर तो अब भी ब्यूटी-क्वीन सी लगती हैं!)
| कोल्डस्टार: मेरी अम्मा ने शाम को खबर दी – हमारे फलाने रिलेटिव की तबियत खराब है। उनकी डाक्टरी जांच हुयी है और उनका कोल्डस्टार बढ़ा हुआ है। आज उनका फोन आया था।
यूपोरियन अंग्रेजी मस्त है! यहां नवजात प्रीमेच्योर बच्चे "इनवर्टर" में रखे जाते हैं। यानी इन्क्यूबेटर में। बोनस मिलता है तो घर में रूम ठेठर खरीद कर आता है। यानी रूम थियेटर। गुण्डी की माई अपनी बिटिया को "इंगलिश टू इंगलिश" स्कूल में भर्ती करेगी। वह पाउच का दूध नहीं लेती – ग्वाले से सामने दुहा कर "पेवर" (पढ़ें प्योर) दूध लेती है। अब भी आप मुझे अंग्रेजी ठेलक मानते हैं! |

agar ab main aapki peeth na khujaaon to mujhe khud aapatti hone lagegi, itna jyada kaise likh lete hain sir
LikeLike
कोल्ड स्टार और इनवर्टर से हमे कुछ याद आ रहा है सोच रहे है कि हम भी एक छोटी सी पोस्ट इस पर लिख ही दे।आपकी गुंडी वाली पोस्ट आज ही पढ़ी है। पर आपसे शिकायत है कि आपने प्यारी पलक की फोटो क्यूँ नही लगाई।
LikeLike
agar aap neeche cold star ko shuddh nahi karte to kisi janam mein na samajh paate ki ye kya bala hai….achchi angreji sikhayi aapne.
LikeLike
ओबामा तगडी कोशिश कर रहा है – पर मेक्केन के पीछे बडी शक्तियाँ हैँ और पालिन को लेना हिलरी के साथियोँ को रीझाने का प्रयास है -पलक बितियावाली पोस्ट आज ही देखी – अब तो बडी हो गयी वो -आपने टाफी , चोकलेट देखर उससे दोस्ती कर ली या नहीँ ? :)- लावण्या
LikeLike
लगता है यह काला अमरीका का मुस्तकबिल बनाने को उद्यत है …..आपने अपनी पोस्ट में दो ध्रुवों को समेट लिया ..सीधे अमेरिका से भारत के देहात में पहुंचे ….जहाँ लोग अमरीका ओमरीका को छोड़ अपनी जिन्दगी में ही मगन हैं .दो परिवेशों को एक साथ सजोने के लिए बधाई -लोग इसके निहितार्थ खोजते रहेंगे !
LikeLike
ऊपर के ग्राफ देखकर चकरा गये है ……पानी पीकर फ़िर टिपीयायेगे ……
LikeLike
अम्मा की कोल्डस्टार वाली बात मस्त लगी…कुछ समय पहले हमारा भी ये बढ़ा हुआ था…अब ठीक है.नीरज
LikeLike
जीतेंगे ओबामा ही, जो भारत के हित में ना होगा। पर बुश ने अपनी और यूएस की पर्याप्त ऐसी तैसी कर ली है। अब ओबामा को चांस मिलना चाहिए। कोई नृप होय हमें ही हानी के सिद्धांत के चलें, तो किसी के भी जीतने पर एक सा दुख होता है।
LikeLike
मुझे तो ये पक्तियां याद आई..क्या फर्क पड़ता है राजा राम हो या रावणजनता तो बेचारी सीता हैरावण राजा हुआ तो हर के ले जायेगाऔरराम राजा हुआ तो वन में भेज देगा…
LikeLike
राजनीति पर आपकी ठेल अच्छी लगी, आगे भी जारी रखे.अंग्रेजी शब्दों का देसीकरण मस्त हो रहा है. मजा आया.
LikeLike