क्या सच है?


।

पिछली बार भी वे ईद से पहले आये और इसी तरह का ऑपरेशन किया था। इसकी पूरी – पक्की जांच होनी चाहिये और यह सिद्ध होना चाहिये कि पुलीस ने जिन्हें मारा वे सही में आतंकवादी थे।" – सलीम मुहम्मद, एक स्थानीय निवासी।  
———-
एस ए आर गीलानी, दिल्ली विश्वविद्यालय के अध्यापक, जिन्हें २००१ के संसद के हमले में छोड़ दिया गया था, ने न्यायिक जांच की मांग करते हुये कहा – "इस इलाके के लोगों को बहुत समय से सताया गया है। यह नयी बात नहीं है। जब भी कुछ होता है, इस इलाके को मुस्लिम बहुल होने के कारण निशाना बनाती है पुलीस।"
एनकाउण्टर के बारे में पुलीस के कथन पर शायद ही कोई यकीन कर रहा है।
— सिफी न्यूज़

Ridiff Encounter 
———-
इन्स्पेक्टर मोहन लाल चन्द शर्मा, एनकाउण्टर में घायल पुलीसकर्मी की अस्पताल में मृत्यु हो गयी


Published by Gyan Dutt Pandey

Exploring rural India with a curious lens and a calm heart. Once managed Indian Railways operations — now I study the rhythm of a village by the Ganges. Reverse-migrated to Vikrampur (Katka), Bhadohi, Uttar Pradesh. Writing at - gyandutt.com — reflections from a life “Beyond Seventy”. FB / Instagram / X : @gyandutt | FB Page : @gyanfb

38 thoughts on “क्या सच है?”

  1. इतना होने पर भी ऐसे बयान । एनकाउंटर तो असली ही था । ईश्वर इनस्पेक्टर शर्माजी के परिवार को धैर्य दे औऱ हमारी सरकार को सदबुध्दी ।

    Like

  2. ताऊ रामपुरिया > और एस.अ.आर.गिलानी की बात पर "नो कमेन्ट" ! आप भी जानते हैं क्यूँ ?जी, हाँ, जानता हूँ। अन्यथा ऐसी पोस्ट बनाने की क्या जरूरत थी। खूब अंग्रेजी (पढ़ें विद्वता) ठेलता!

    Like

  3. मोहन लाल शर्मां को श्रद्धांजलि देते हुए यही कहना चाहूँगा की एनकाउन्टर क्यूँ होते हैं ? सारा जगत जानता है ! और एस.अ.आर.गिलानी की बात पर “नो कमेन्ट” ! आप भी जानते हैं क्यूँ ?

    Like

  4. हमारे एक बुजुर्ग शायर कहते हैं-साफ़ आइनों में चेहरे भी नजर आते हैं साफ़,धुंधला चेहरा हो तो आइना भी धुंधला चाहिये।

    Like

  5. मोहन लाल शर्मां को श्रद्धांजलि -यह एनकाउटर असली वाला लगता है !बाकी सच और झूंठ का फैसला तो अदालते ही करती हैं !यह ब्लॉग के स्कोप के बाहर है शायाद !

    Like

  6. देश की आन पर मर मिटनेवाले, बहादुर पुलिस इन्स्पेक्टर मोहन लाल शर्मा को क्या सरकार कोई मान सम्मान देगी ? उनके परिवार का क्या होगा ?:-( और जिन हाथोँ ने ऐसे बम बनाये और विस्फोट किया है उपरवाला उनकी, काली करतूतोँ को देख रहा है ! जहाँ कहीँ ऐसे हादसे होते हैँ , निर्दोष इन्सान की जान जाती है -:-((( मुझे उसका बहुत दुख है !- लावण्या

    Like

  7. मुझे तो लगता है वोट बैंक सच है…..और ईसी बैंक में सारी सच्चाईयां जमा हैं अलग-अलग रूप लेकर कभी तुष्टिकरण के रूप में…कभी दुष्टता के रूप में।

    Like

  8. बिना धर्म और ईमान वाले (स्‍वार्थ में अंधे) चंद गद्दारों को छोड़ दें, तो सच सारी दुनिया जानती है।

    Like

आपकी टिप्पणी के लिये खांचा:

Discover more from मानसिक हलचल

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free