मुझे अन्देशा था कि कोई न कोई कहेगा कि गंगा विषयक पोस्ट लिखना एकांगी हो गया है। मेरी पत्नीजी तो बहुत पहले कह चुकी थीं। पर कालान्तर में उन्हे शायद ठीक लगने लगा। अभी घोस्ट बस्टर जी ने कहा –
लेकिन थोड़े झिझकते हुए कहना चाहूंगा कि मामला थोड़ा प्रेडिक्टेबल होता जा रहा है. ब्लॉग पोस्ट्स में विविधता और सरप्राइज़ एलीमेंट की कुछ कमी महसूस कर रहा हूं।
एक तरह से सोचूं तो मुझे प्रसन्नता से उछल जाना चाहिये। घोस्ट बस्टर जी मुझसे वैविध्य और अन-प्रेडिक्टेबिलिटी की अपेक्षा करते हैं। पोस्ट दर पोस्ट सुन्दर और वाह वाह ब्राण्ड टिप्पणी टिपेरना नहीं चाहते! पर 28 BMI (बॉड़ी मास इण्डेक्स) की काया में सेनसेक्सात्मक उछाल आना बहुत कठिन है। शरीर में ट्विचिंग (नस फड़कन) हो कर ही रह जाती है! न लहर उठती है न कोई उछाल आता है। काम का बोझ, थकान और कुछ सार्थक न हासिल हो पाने की सोच – यह सब खदबदाने लगते हैं मन में।
स्टेलनेस मेरा ही यू.एस.पी. हो, ऐसा नहीं है। आप कई ब्लॉगों पर चक्कर मार आईये। बहुत जगह आपको स्टेलनेस (स्टेनलेस से कन्फ्यूज न करें) स्टील मिलेगा| लोग गिने चुने लेक्सिकॉन/चित्र/विचार को ठेल^ठेल (ठेल घात ठेल) कर आउटस्टेण्डिंग लिखे जा रहे हैं।
सरकारी डेमी ऑफीशियल लैटर लिखने की स्टाइल में ब्लॉग साहित्य सर्जन हो रहा है। कविता भी बहुत जगहों पर प्रोडक्शन की असेम्बली लाइन से निकलता फिनिश्ड प्रॉडक्ट है। जब आप पोस्ट ठेलोन्मुख होते हैं तो हर ड्राफ्ट बिना पालिश किये पोस्ट में तब्दील हो जाता है।
असल में हम लोग बहुत ऑब्जर्व नहीं कर रहे, बहुत पढ़ नहीं रहे। बहुत सृजन नहीं कर रहे। टिप्पणियों की वाहियात वाहावाहियत में गोते लगा रिफ्रेश भर हो रहे हैं!
गंगाजी, अपने किनारों में सिमटिये। सनिचरा, हीरालाल, अवधेश, निषादघाट, माल्या प्वॉइण्ट… बिलाओ सवेरे की धुन्ध में। इन सब पर पोस्ट बनाने में अच्छा लगता है, पर मानसिक हलचल में क्या यही भर होता है/होना चाहिये? नहीं। और घोस्ट बस्टर जी शायद वही इशारा कर रहे हैं।
भरतलाल, जरा गरदन पर फास्ट रिलीफ लगा मालिश करना। और अगर नीद आ जाये तो मैडम रीता पाण्डेय, नियंत्रण कक्ष से फोन आने पर मुझे जगाना मत – जब तक कि रेल यातायात का ट्रंक रूट अवरुद्ध न हो रहा हो किसी अन-यूजुअल से।
बहुत बैडली थकोहम् (बहुत जबरदस्त थका हूं मैं)! ब्लॉग पोस्ट की ऐसी तैसी!

आपने थकने की बात की , मैं इसे रसबदल समझूंगा क्योंकि 'मानसिक हलचल' में थकन की गुंजाइश नहीं हो सकती | थकान की बात के बावजूद आपने ब्लॉग जगत पर एक सचेत और प्रौढ़ राय दी , यह मेरी पूर्वोक्त बात का प्रमाण है | सुस्वास्थ्य की कामना के साथ … धन्यवाद् . . .
LikeLike
ऐसी बात नहीं है जी, जैसे कल नारियल साधना वाली पोस्ट चकाचक थी.गंगा सीरीज जारी रखें जी, हाँ विविधता के लिए बीच-बीच में और चीजों पर भी लिखते रहें.बाकी पोस्ट ठेलने वालों को पोस्ट ठेलने का बहाना चाहिए.
LikeLike
बीड़ी-सिगरेट,स्मैक,दारू,ब्लागिंग…सब व्यस्न हैं. अब हर रोज़ ब्लैक लेबल या ट्रिपल फाइव की तो उम्मीद नहीं की जा सकती न…सो, व्यस्नी जब जब यूं लिखेगा तो ठेलमठेल का मामला तो हो ही जाएगा.
LikeLike
थकोत्वम्, सोअहम्, ये रहा मलहमपहले लगता था आप सामान्य 'मनई' नहीं हैं. लेकिन जब कभी आप में थकान, ऊब, और अस्वस्थता के 'लच्छन' देखता हूं तो आपके सामान्य होने का आभास होता है. लगता है इस समय आपको कोई 'ऊब' ज्यादा सता रही है, इस पट्टे से भी ज्यादा. कुछ दिन ब्लॉग से दूर रहें, इस बारे में सोचिए भी नहीं. ये फास्ट रिलीफ से ज्यादा कारगर है. ओझा का ये नुस्खा आजमाएं, फायदा ना हो तो पैसा वापस.
LikeLike
बधाई! इस पोस्ट के साथ आप ने ब्लाग आलोचना में कदम रख दिया है। जिस की शिद्दत से जरूरत है।
LikeLike
थकान भी जरूरी है। आदमी थके नहीं तो लगातार चलते रहने से यात्रा का मजा ही नहीं रहेगा।
LikeLike
आपकी इस पोस्ट में “थकोहम् टीपियो नास्ति” [एकोऽहं द्वीतीयो नास्ति की तर्ज पर] की घण्ट ध्वनि सुन रहा हूँ। आप थके तो हमारी पोस्ट पर टिप्पणियों का औसत पूरा का पूरा एक अंक नीचे आ जाएगा। बल्कि अधिकांश लोगों का यही हश्र होगा।घोस्ट बस्टर, जी आपने ये क्या किया? इस ब्लॉग जगत की टिप्पणी-पिपासु जनता को दुखी करना क्या जरूरी था।आप लिखते रहिए जी, हम इसमें पूरी विविधता पाते हैं। तभी तो बिना नागा आते हैं…!
LikeLike
"…बहुत बैडली थकोहम् (बहुत जबरदस्त थका हूं मैं)! ब्लॉग पोस्ट की ऐसी तैसी! …"ये तो वाकई, टोटली अनप्रेडिक्टेबल था!वुई डोंट वांट दिस!!!
LikeLike
सर्वाइकल प्रोब्लम के लिए होमेओपैथी की शरण लें , बिलकुल ठीक हो जायेंगे ! शुभकामनायें !
LikeLike
बहुत विविधता पोस्ट में सत्य वचन है ज्ञान।दिखा चित्र तो ये लगा सचमुच बहुत थकान।सादर श्यामल सुमन09955373288www.manoramsuman.blogspot.com
LikeLike