ताजा ताजा चित्र भेजे हैं नत्तू पांडे के वाणी-विवेक ने; ई-मेल से। पूरा घर भर इकठ्ठा हो गया लैपटॉप के पास फोटो का स्लाइड शो देखने।
बेचारा दुबला हो गया है।
एक दांत आ गया है तो मुंह भींच कर रखता है।
वाणी ठीक से केयर नहीं कर रही (यानी, केयर मात्र ननिहाल में होती है!)।
देखो, खुद (वाणी) तो गोझा जैसी हो गई है और बच्चा बेचारा दुबला हो गया है!
फोटो और भेजने चाहियें थे।
ये चढ्ढी कैसे पहने है?
मुंह चुचुक गया है। बिल्कुल झारखण्डी लगता है! (यानी सारे झारखण्ड वाले दुबले होते हैं!)
फोटो आई बा, त हलुआ बनई? काहे क? गुड़ पड़े की चीनी? (फोटो आया है तो हलुआ बनाऊं? किस का? गुड़ पड़ेगा कि चीनी?)
नत्तू पांडे की फोटो माने खुशी का विषय!


यह तो आप पर गया है …बड़ा प्यारा बच्चा है !:-)
LikeLike
नत्तू पाण्डॆ को आशीष.
LikeLike
बहुत जल्दी बडा हो गया लाडला सबका .. बहुत स्नेहाशीष !!
LikeLike
झरखण्डी बाबा निताईनन्द को आशीष।
LikeLike
सभी झारखण्डी दुबले होते हैं – ऐसा पढ़ते ही स्वयं को देखा तो पाया कि मैं भी दुबला हूँ।सादर श्यामल सुमन09955373288www.manoramsuman.blogspot.com
LikeLike
नत्तू पाण्डॆ बड़े प्यारे हैं..वाकई दुबरा गये हैं. :) जरा ननिहाल बुलवा के खातिरदारी की जाये बालक की.
LikeLike
हलुआ चीनी का ही बने तो ठीक रहेगा . आखिर नवासा किसका है
LikeLike
नत्तू पाण्डे तो भैया सेलेब्रिटी हैं हमारे -सच है सारे झारखन्डी दुबले होते हैं -नत्तू पाण्डे को अगली बार यहीं ननिहाल में ही रोक लिया जाय -कौनो जरूरत नाहीं उहाँ भेजने कीबल्कि अन्निहल के और लोग भी यहीं आ जायं -खिलना पिलाना ठीक से नहीं जानते तो
LikeLike
बहुत नाइंसाफी है.. सबको स्लाइड शो.. और हम को एक फोटो..नत्तु बहुत प्यारा हो गया है..उसे बहुत प्यार..
LikeLike
काफ़ी तेज़ी से बड़ा हो रहा है :)
LikeLike