ताजा ताजा चित्र भेजे हैं नत्तू पांडे के वाणी-विवेक ने; ई-मेल से। पूरा घर भर इकठ्ठा हो गया लैपटॉप के पास फोटो का स्लाइड शो देखने।
बेचारा दुबला हो गया है।
एक दांत आ गया है तो मुंह भींच कर रखता है।
वाणी ठीक से केयर नहीं कर रही (यानी, केयर मात्र ननिहाल में होती है!)।
देखो, खुद (वाणी) तो गोझा जैसी हो गई है और बच्चा बेचारा दुबला हो गया है!
फोटो और भेजने चाहियें थे।
ये चढ्ढी कैसे पहने है?
मुंह चुचुक गया है। बिल्कुल झारखण्डी लगता है! (यानी सारे झारखण्ड वाले दुबले होते हैं!)
फोटो आई बा, त हलुआ बनई? काहे क? गुड़ पड़े की चीनी? (फोटो आया है तो हलुआ बनाऊं? किस का? गुड़ पड़ेगा कि चीनी?)
नत्तू पांडे की फोटो माने खुशी का विषय!


नत्तू जी बहुत प्यारे लग रहे है ।
LikeLike
"ताजा ताजा चित्र भेजे हैं नत्तू पांडे के"लिंक पर खुश होकर चटका लगाया था कि हम भी भांजे के ताजा फोटोज देख पायेंगें। मगर आपने अकेले-अकेले देख लिये जी।सभी नानियों के यही डायलाग होते हैं। ;-)प्रणाम
LikeLike
@ संजय बेंगाणी – लगा दिया! :-)
LikeLike
काला टीका लगाया जाय.
LikeLike
नत्तू लाला को ढेर सारा प्यार।——–संवाद सम्मान 2009 जाकिर भाई को स्वाईन फ्लू हो गया?
LikeLike
जंच रहे हैं वसंती रंग में. आंखों में एक जिज्ञासा और उत्सुकता की झलक है. बहुत प्यारे हैं नत्तू पाण्डे.
LikeLike
हम भी आते हैं सारी फोटो देखने नत्तू की ननिहाल में…।
LikeLike
बहुत प्यारा है आपका नवासा उसे बहुत बहुत आशीर्वाद।
LikeLike
नत्तू पाँडे जी दुबले हुए तो क्या? बॉडी बिल्डिंग जारी है। साल भर बाद देखिएगा कुश्ती लड़ते नजर आएँगे।
LikeLike
हां जी, नत्तू पाण्डे वाकई दुबला हो रहा है.
LikeLike