वसंती रंग में नत्तू पांडे

ताजा ताजा चित्र भेजे हैं नत्तू पांडे के वाणी-विवेक ने; ई-मेल से। पूरा घर भर इकठ्ठा हो गया लैपटॉप के पास फोटो का स्लाइड शो देखने।

बेचारा दुबला हो गया है।

एक दांत आ गया है तो मुंह भींच कर रखता है।

वाणी ठीक से केयर नहीं कर रही (यानी, केयर मात्र ननिहाल में होती है!)।

देखो, खुद (वाणी) तो गोझा जैसी हो गई है और बच्चा बेचारा दुबला हो गया है! 

फोटो और भेजने चाहियें थे।

ये चढ्ढी कैसे पहने है?

मुंह चुचुक गया है। बिल्कुल झारखण्डी लगता है! (यानी सारे झारखण्ड वाले दुबले होते हैं!)

फोटो आई बा, त हलुआ बनई? काहे क? गुड़ पड़े की चीनी? (फोटो आया है तो हलुआ बनाऊं? किस का? गुड़ पड़ेगा कि चीनी?)

नत्तू पांडे की फोटो माने खुशी का विषय!


Published by Gyan Dutt Pandey

Exploring rural India with a curious lens and a calm heart. Once managed Indian Railways operations — now I study the rhythm of a village by the Ganges. Reverse-migrated to Vikrampur (Katka), Bhadohi, Uttar Pradesh. Writing at - gyandutt.com — reflections from a life “Beyond Seventy”. FB / Instagram / X : @gyandutt | FB Page : @gyanfb

37 thoughts on “वसंती रंग में नत्तू पांडे”

  1. देखा !जब इतने गुलू मुल्लू नन्हे प्यारे पूरे दिन घर में घूमेगे तो आप भी सेंटिया जायेगे ……give love to him…cute boy

    Like

  2. नत्तू पाण्डे जी बहुत अधिक स्मार्ट हो गए हैं आप…एक दम गुलगुले से मजेदार….और नानी कह रही है दुबले हो गए हैं…नानी को कौन समझाए की आज कल दुबला होना फैशन है…स्लिम ट्रिम हैं आप नत्तू जी…मस्त रहिये और खूब उछल कूद कीजिये. ऐसा फोटो जिसने आनंद की सरिता बहा दी दिल में. वाणी बिटिया भी बहुत अच्छी लग रही है.नीरज

    Like

  3. नत्तू तो कतई दुबले नहीं हैं, अलबत्ता हैरान ज़रूर हैं। ब्लाग जगत में दिखने से इनकार का सा भाव है…

    Like

आपकी टिप्पणी के लिये खांचा:

Discover more from मानसिक हलचल

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free