ईर्ष्या करो, विनाश पाओ!

महाभारत के तीन कारण बताये जाते हैं।

शान्तनु का काम, दुर्योधन की ईर्ष्या और द्रौपदी का क्रोध।

शान्तनु का काम भीष्म-प्रतिज्ञा का कारण बना। दुर्योधन की ईर्ष्या पाण्डवों को 5 गाँव भी न दे सकी। द्रौपदी का क्रोध विनाश पत्र के ऊपर अन्तिम हस्ताक्षर था।

यह प्रवीण पाण्डेय की बुधवासरीय अतिथि पोस्ट है।
The Difficulty of Being Good

"गुरुचरण दास की Difficulty of Being Good पढ़ रहा हूँ। ईर्ष्या का प्रसंग रुचिकर और सार्वजनिक लगा। श्रीमती जी के मायके गमन के बाद बच्चों की देख रेख के लिये आज की छुट्टी लिये घर बैठा हूँ। बच्चों को उलझाकर ब्लॉग पोस्ट लिखने का अपराध कर चुका हूँ। ब्लॉगहित में क्षम्य हो।"

इनमें से केवल दुर्योधन की ईर्ष्या ही थी जो लम्बे समय तक इस विनाश बीज को पल्लवित किये रही, शेष दोनों कारण तो तात्कालिक थे।

ज्ञानीजन अनुभवजन्य यह तथ्य बताते हैं कि ईर्ष्या हर मानव में विद्यमान है। हम सबमें अपने अपने हिस्से का थोड़ा सा दुर्योधन है और तज्जनित महाभारत। दाँय पहले कपाल में मचती है, काल तो उसका मूर्त और धीमा एक्शन रिप्ले ही दिखाता है।

मत्सर(ईर्ष्या) हिन्दू शास्त्रों में वर्णित 6 दोषों में एक है, बाइबिल में बताये 7 पापों में स्थान रखता है, इस्लाम में हसद के नाम से है। जैन और बौद्ध ग्रन्थों में इस पर विस्तार से चर्चा की गयी है। कहीं इसे आग के समान, तो कहीं दीमक के समान और कहीं इसे न ठीक होने वाली बीमारी बताया है।

हमारे हाथ में इसका उपचार है, समग्र नाश नहीं। तीन स्तरों पर समस्या और निराकरण है। जो ईर्ष्या करता है, जिसके प्रति ईर्ष्या की जाती है, वह समाज जो 1 और 1 को 11 नहीं बना पाता है।

ग्रीक समाज में जब कोई इतना ऊपर उठ जाता था कि लोग उससे ईर्ष्या करने लगें तो उसे प्रशीतलन(Cooling off) के लिये कुछ वर्षों के लिये निर्वासित कर दिया जाता था। सुकरात को तो जीवन से ही निर्वासित होना पड़ा। भारतीय संस्कृति में यह प्रशीतलन क्रमिक है और पहले वानप्रस्थ और फिर सन्यास के रूप में जाना जाता है। अकबर के द्वारा बैरम खाँ को संभवतः इसी कारण हज पर भेजा गया हो। भारतीय राजनीति में ऐसे चेहरों की सूची बनाने से कई घाव पुनः खुल जायेंगे। अतः दिल पर मत लीजिये, यह परम्परा का अंग है, प्रशीतलन के बाद पुनः कार्य पर लग जाइये।

जो व्यक्ति बहुत ऊपर उठे, उसे भी चाहिये कि अधिक दिखावा न करे। न धन का, न ज्ञान का, न सम्मान का, न अभिमान का। चीन की संस्कृति में बड़ी ऊँचाइयाँ छूने के बाद भी लोग ‘मैं तो बड़ा तुच्छ सा प्राणी हूँ और आप के ऐश्वर्य के आगे यह उपलब्धि तो कुछ भी नहीं’ जैसे वाक्य बोलते हुये दिख जाते हैं। भारत में दान को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। कम से कम जिन्हें दान मिलेगा, वे ईर्ष्या न कर के साधुवाद देंगे। आपका धन कम होने से आपके प्रति ईर्ष्या की मात्रा भी कम हो जायेगी। और इसी बहाने आपकी भी मोह माया कम हो जाये तो क्या हानि है। कई लोग स्वयं तोप चलाने के बाद भी क्रेडिट अपनी टीम को ही दान कर देते हैं या पुष्पगुच्छ में लपेट कर बॉस के चरणों में अर्पित कर देते हैं।

भारतीय संस्कृति में यह प्रशीतलन क्रमिक है और पहले वानप्रस्थ और फिर सन्यास के रूप में जाना जाता है। अकबर के द्वारा बैरम खाँ को संभवतः इसी कारण हज पर भेजा गया हो। भारतीय राजनीति में ऐसे चेहरों की सूची बनाने से कई घाव पुनः खुल जायेंगे। अतः दिल पर मत लीजिये, यह परम्परा का अंग है, प्रशीतलन के बाद पुनः कार्य पर लग जाइये।

ज्ञानदत्त पाण्डेय उवाच – इसी परम्परा के वशीभूत बेचारे नये ब्लॉगर कुछ पोस्टें लिख कर खुद को अकबर और स्थापितों को बैरामखाँ बनाने पर प्रतिबद्ध हो जूतमपैजार करने लगते हैं!


अगर लोभ पूंजीवाद का पाप है तो ईर्ष्या समाजवाद का दुर्गुण! – गुरचरनदास की संदर्भित पुस्तक से।

जो ईर्ष्या करते हैं उनकी तो बात ही निराली है। चर्चिल व चार्ल्स डि गॉल जैसे नेता महानायक ईर्ष्यालु समाज के कारण ही भयानक हार तक निपटा दिये गये। न रहेगा बाँस न बजेगी बाँसुरी । एण्टी इनकम्बेन्सी में भी इसी रणनीति की बू आती है। आशानुरूप कार्य नहीं किया तो क्रोध, आशा से बहुत अच्छा किया तो ईर्ष्या, आपका जाना तय है श्रीमन्। ‘उसकी साड़ी मेरी साड़ी से सफेद कैसे’ जैसे विज्ञापन आपके अन्दर ईर्ष्या के दबे हुये भाव को उभार कर पैसा कमा कर निकल जाते हैं।

एक सर्वे के अनुसार आस्ट्रेलिया में यह पाप(ईर्ष्या) अन्य देशों की अपेक्षा सर्वाधिक है। बेचारे भारतीय!

बर्टाण्ड रसेल के अनुसार यह भाव(ईर्ष्या) लोकतन्त्र का जनक है और सामाजिक समानता बनाये रखने के लिये बने रहना चाहिये। शौक से जलिये!

मैं इस दाह(डाह) से बचने के लिये दो सत्य जीवन में स्वीकार कर चुका हूँ। पहला संसाधनों की प्रचुरता (Abundance theory) और हर जीवन की विशिष्टता (Uniqueness of every being)। आपके सत्य क्या हैं?

Gurcharandas books


Published by Gyan Dutt Pandey

Exploring rural India with a curious lens and a calm heart. Once managed Indian Railways operations — now I study the rhythm of a village by the Ganges. Reverse-migrated to Vikrampur (Katka), Bhadohi, Uttar Pradesh. Writing at - gyandutt.com — reflections from a life “Beyond Seventy”. FB / Instagram / X : @gyandutt | FB Page : @gyanfb

41 thoughts on “ईर्ष्या करो, विनाश पाओ!

  1. Praveenji; Badiya post ke liye hardik badhai. ek chhoti si baat ki taraf aapaka dhyaan aakarshit karna chaahunga. Mahabharat ke kaarano par vichaar karte huye aap Shantanu ko kaamuk na banaaiye, ise aap dropadi ke krodh aur duryodhan ki irshya tak hi simit rakh sake to uchit hota. aur iske bhi aage dropadi ka krodh akaaran to nahi tha, to isiliye duryodhan hi akela kaaran bacha. Yadi duryodhan ke alaawa aur 2 kaaran jimmedaar the to voh the satyavati ki irshya, aur dronachaarya ka naitik patan. Shishya agar bhatak jaaye to guru rah dikhaata hai paratu guru ke bhatakane ke baad koi aasha nahi hoti.Prakti apni lilaye rachti hi rahti hai, shaantnu ka naam shaantanu isliye pada tha kyonki unke chhune bhar se tan(sharir) ki piDa shaant ho jaati thi. Shaantu ne jo kiya voh to maanav swabhav ke anargat kiya, unhone to nahi kaha tha Bhishm se yuvraaj pad rikt karne ke liye, stayavati ka rukha vayvhaar shaantnu ki akaal mrityu ka kaaran bana, karma ke phal ke anusaar satyaavati ko bhi apane putro ko khona pada, chitrangad ki mrityu gandhrvraaj se mallyudhdh me hui, par sawaal yeh hai ki devraaj indra ko bhi paraajit karne wale kans ne kabhi hastinaapur par chaDaai karne ka saahas nahi kiya to indra ke tuchchh sevak gandharvaraaj ne hastinaapur par aakrman karne ki jurrat kaise kar Dali? Vishv ke sarvashreshth yoddha bhishm ko kinaare karne aur pita se dur karne ka dand satyavati ne apane putra ki bali dekar paaya. vichitravirya ek aisa naam hai jisse aaj ke aadhunik tabke ke log bhi naak sadaayenge, aakhir koi apane putra ka naam "strange sperm" kaise rakh sakta hai, apne dushit aur kaamuk vayavhaar ki vajah se satyavaati ki dusari santaan bhi maut ke muh me sama gai.Bhishm abhibhavak to bane par apane vairaagya ki vajah se samay rahte vichitravirya ki santaano ko dandit ya sudhaar na sake.

    Like

  2. शिव कुमार जी से ईर्ष्या है कि वे इतने अधिक लोगों से इतनी अधिक ईर्ष्या कैसे कर लेते हैं।बढ़िया पोस्ट है। आवश्यकता है कुछ अपरिग्रह के भाव की।घुघूती बासूती

    Like

  3. देखो भाइयो ईर्ष्या से ईर्ष्या मत करो इसे अगर ठीक से इस्तेमाल करना सीख लें तो ये आपके धनात्मक उत्कर्ष में बहुत सहायक हो सकता है … वैसे ही जैसे दारु का प्रयोग दोनों तरह से कर सकते हैं …. पी कर लुंड होने के लिए भी और दवाई के तौर पर भी …ईर्ष्या आप में प्रगति के लिए मोटिवेशन भी हो सकती है और आप को जला भी सकती है इसे पालतू बनाएँ … गुलाम न बनें बाकी नए ब्लोगर हैं ज्यादा कुछ नहीं जानते ज्ञान बूंक दिए खा म खा

    Like

  4. ईर्ष्या से जलने वालों को चैन कहाँ ….आराम कहाँ ….महाभारत के सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारण को इंगित किया ….@ आपका धन कम होने से आपके प्रति ईर्ष्या की मात्रा भी कम हो जायेगी….धन से होने वाली ईर्ष्या का तो फिर भी इलाज बता दिया …जो ईर्ष्या कला से हो तो ….??@ बड़ों द्वारा विनम्र वाणी प्रदर्शन भी अहं तुष्टि के लिए किया जाता है। सामने वाला न समझे तो गया काम से :) ….विचार करने योग्य है …

    Like

  5. एक मशहूर कहावत है कि ईर्ष्‍या कमानी पड़ती है और चापलूसी खरीदी जाती है। हमने भी बहुत ईर्ष्‍या कमायी और आपके बताए नुस्‍खे को अर्थात प्रशीतलन को अपना रहे हैं और ब्‍लोगिंग का आनन्‍द ले रहे हैं।

    Like

  6. प्रश्न:- आपके सत्य क्या हैं?उत्तर:- मौक़े-मौक़े की बात है. किसी ने नहीं देखा तो ईर्ष्या कर ली, पकड़े गए तो हें-हें कर ली :-)

    Like

  7. नए ब्लागेर्स से/को इर्ष्या स्वाभाविक है…पर मन को एक ही जगह धूनी नहीं रमा लेना चाहिए..कम से कम जब यही अंतिम लक्ष्य ना हो तो..भो ; वरिष्ठ ब्लागर..!आखिर ..दिल तो सबका बच्चा है..जी..सर्किट का भी और नसीरुद्दीन का भी…!

    Like

Leave a reply to श्रीश पाठक 'प्रखर' Cancel reply

Discover more from मानसिक हलचल

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Design a site like this with WordPress.com
Get started