आज बहुत दिनों बाद – लगभग दो-तीन हफ्ते बाद – गंगा तट पर सवेरे गया। ठण्डी हवा तेज थी और गंगाजल में लहरें भी किनारे से टकराती तेज आवाज कर रही थीं। नहाने वाले आठ दस लोग थे। नदी में पानी बढ़ा हुआ था – दूर दूसरे किनारे पर कई वृक्ष जलमग्न दीख रहे थे। उनकी चोटियां भर दीख रही थीं मानो वे झाड़ियां हों या स्थिर जलकुम्भी।

घाट की सीढ़ियों के पास की दीवार पर काली बकरियां बैठे थीं। एक काला कुकुर भी बदन खुजा रहा था। पर इन जीवों का मित्र जवाहिर लाल वहां नहीं था।
पण्डा अपनी चौकी पर बैठे किसी जजमान से संकल्प करा कर दान लेने का उपक्रम पूरा करा चुके थे। उसके बाद वे अखबार के पन्ने पलट रहे थे। मैने बिना दुआ सलाम के उनसे पूछा – जवाहिर नहीं दिख रहा। आजकल नहीं आता क्या?
वह अपने घर गया है। उसका घर है – यह मेरे लिये खबर थी। तिखार पर पूछा तो पण्डाजी ने बताया कि पन्द्रह दिन पहले यहीं किसी कोटर में हाथ डाल दिया था उसने। सांप था वहां। उसने काट खाया तो लोग उसे बेली अस्पताल में भर्ती कराये। खबर पाने पर उसके कुछ रिश्तेदार मछलीशहर से आये और ले गये। कुछ दिन पहले पांड़ेजी (?) के पास उसका फोन आया था कि अब वह ठीक है।
जवाहिर लाल शिवकुटी घाट के परिदृष्य का अनिवार्य तत्व है। मैं कामना करता हूं कि वह जल्द स्वस्थ हो और यहां वापस लौटे – उसके मित्र कुकुर, सूअर, बकरी आदि ही नहीं, मेरे जैसे ब्लॉगर भी बाट जोह रहे हैं।
आव जवाहिर!
गुरुदेव भावी प्रधानमन्त्री को बारीकियां सिखाने मे अति व्यस्त लगते हैं कोई अपडेट नहीं है जवाहिर की स्थिति की वापस लौटे या नहीं सर्पदंश के उपचारोपरान्त ?
LikeLike
व्यस्तता नहीं बन्धु, अस्वस्थता के कारण लेखन निर्बाध नहीं हो पा रहा! 😦
LikeLike
जवाहर ठिक हो गया, संतोष हुआ। आखिर वो गंगा तट और इस ब्लाग का हिस्सा जो है 🙂
LikeLike
सभी के साथ मैं भी जवाहिर के स्वस्थ लौटने की कामना करता हूँ.
LikeLike
जय गंगा मैया…बहुत दिनों बाद दर्शन हुए…
जवाहिर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ कर लौटें,यही कामना है…
LikeLike
आशा है जवाहिर लाला जी स्वस्थ हो कर लौट आये होंगे ।
LikeLike
आपका लौटना अच्छा लगा ! जवाहिर तो शिवगणो मे से है, सर्पदंश से उसे कुछ नही होने वाला, जल्दी ही लौट आयेगा!
LikeLike
आप का गंगा किनारे लौटना अच्छा लगा। खुशी हुई यह जानकर कि जवाहिरलाल अब ठीक ठाक हैं।
LikeLike
आप स्वस्थ हुये, खुशी हुई। जवाहिर भी शीघ्र स्वस्थ हों, फ़िर से गंगातट पर सक्रिय हों, कामना करते हैं।
LikeLike
आपकी सैर फिर से नियमित हो, जवाहिर भी ठीक हो। सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया ….
LikeLike
thora khushi(aapke liye)thora gum(jawahirji ke liye)………………….
pranam.
LikeLike