मेरी पोती पद्मजा (चिन्ना) पांड़े ने भी कल पहली बार स्वर्ण प्राशन किया. उसके अनुसार डाक्टर अंकल बहुत अच्छे हैं, कोई सूई नहीं लगाई .
Author Archives: Gyan Dutt Pandey
बुआ का इनारा का झोलाछाप गायनिक डाक्टर और बिगड़ा हुआ केस
डाक्टर साहब बताते हैं कि कि पास में कोई क्वैक (नीम हकीम) डाक्टर है जो प्रसव कराता (कराती) है. उसके दो तीन खराब किए केस यहां अस्पताल (सूर्या ट्रॉमा सेंटर) में आए हैं. मेरे पिताजी के बगल वाले बिस्तर पर इमर्जेंसी वार्ड में है वह महिला. पतली दुबली. साँवली – शायद उसकी श्यामलता में तांबेContinue reading “बुआ का इनारा का झोलाछाप गायनिक डाक्टर और बिगड़ा हुआ केस”
सूर्या ट्रॉमा सेंटर पर सोच – एक फुटकर पोस्ट
उसने बताया कि सुबह शाम कर्मचारियों के साथ वह बातचीत करता है. समझाता है कि कहां कौन सा disinfectant प्रयोग में लाना है. कहाँ सूखा और कहां गीला पोछा लगाना है. कर्मचारियों के साथ डांट और पुचकार दोनों का इस्तेमाल करता है. वह एक प्रकार से ऑन जॉब ट्रेनिंग दे रहा है कर्मचारियों को. दुर्गेश का जोश मुझे आशा वादी बनाता है.
