मैने स्टैटकाउण्टर के ओधान कलेन को बिजनेस वीक के वर्ष के बिजनेस ऑंत्रेपिन्योर के लिये वोट देने को 10 जून को अपनी पोस्ट में कहा था.
आज सवेरे अपना मेल बॉक्स खोला तो पता चला को वह बिजनेस वीक का नॉमिनेशन जीत चुका है. बिजनेस वीक के StatCounter Rakes In the Clicks में यह घोषणा है.
एलेक्सा (जो विजिट्स के आधार पर साइट्स की रैंकिंग करती है, ने स्टैटकाउण्टर को अमेरिका की 34 वीं सबसे ज्यादा विजिट की जाने वाली साइट बताया है. यह एडोब, डेल, वाल-मार्ट, सी-नेट, एक्स्पेडिया और आस्क.कॉम से ज्यादा ट्रेफिक वाली साइट है. स्टैटकाउण्टर बड़ी कम्पनियों को नहीं वरन छोटी कम्पनियों और हम जैसे फ्री में अपने काउण्ट की सुविधा चाहने वालों को सर्विस मुहैया कराती है.

ईमेल से प्राप्त हुआ था यह समाचार. अच्छा लगा हिन्दी में देखकर.
LikeLike
ज्ञान दत्त जी, बहुत बहुत बधाई।
LikeLike
उत्तम जानकारी के लिए साधुवाद. ओधान को बधाई भेजने का रास्ता भी सुझाएं.
LikeLike
वोट करना बेकार नहीं गया.
LikeLike
बधाई
LikeLike
आज सबेरे ही देखा ई मेल पर ये खबर आई पड़ी थी । स्टैट काउंटर मुझे कई दृष्टि से अदभुत लगता है । पहले मैंने इसका काउंटर विज़ीबल रखा था, पर फिर इसे इन विज़ीबल कर दिया, एकाध महीने में कभी विश्लेषण देखता हूं तो सुखद आश्चर्य भी होता है और दुख भी । स्टैट काउंटर और ग्लोब ट्रैकर दोनों कमाल की चीज़ें हैं । इस बंदे को बधाई हो ।
LikeLike
सुस्वागतम :)
LikeLike
बधाई हो आपको और् स्टेटकाउंटर् दोनों को।
LikeLike