भावी प्रधानमंत्री का स्टिंगॉपरेशन

Nattu Pandey and Mother

नत्तू पांड़े की माई की सख्त हिदायत थी कि उसके सुपुत्र का कोई न्यूड वीडियो न लिया जाये। उसको यह आशंका है कि इस वीडियो का (भविष्य में) नत्तू की शादी के अवसर पर ब्लैक मेल करने हेतु दुरुपयोग हो सकता है।

मेरे जैसे तहलकाई के पास कोई चारा न बचा सिवाय स्टिंग ऑपरेशन (हिन्दी में क्या कहेंगे – डंक-संचालन या दंश-अभियान/दंशाभियान?) के। बाथ रूम में जब नत्तू पांड़े को नहलाया जा रहा था तो उनका खिड़की से वीडियो उतार लिया!

यह पांच सेकेण्ड का वीडियो ट्रेलर, इस ब्लॉग का नियमित ग्राहक होने के नाते आपको दिखा दे रहा हूं। इसके कापीराइट का कित्ता मिल सकता है – क्या अन्दाज है आपका?! मेरा आकलन चले तो ये बन्दा या तो प्रधानमंत्री बनना चाहिये या फिर (अगर मेरे मन का चले तो) नोबल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक। उस हिसाब से इस वीडियो की वैल्यू लगायें!) :lol:


[पोस्ट रिवीजन 15 फरवरी 2023 को। आज यह देखा कि जिस साइट पर वीडियो अपलोड किया था, वह गायब हो गयी है। वीडियो ट्रेस नहीं किया जा सकता। अब विवस्वान पाण्डेय का यज्ञोपवीत संस्कार भी सम्पन्न हो चुका है। तेरह साल का विवस्वान क्या बनेगा? प्रधान मंत्री या नोबल पुरस्कार विजेता या फिर कोई बड़ा उद्योगपति? अभी भी वह समय बतायेगा। शायद अगला दशक वह स्पष्ट करे।]


Published by Gyan Dutt Pandey

Exploring rural India with a curious lens and a calm heart. Once managed Indian Railways operations — now I study the rhythm of a village by the Ganges. Reverse-migrated to Vikrampur (Katka), Bhadohi, Uttar Pradesh. Writing at - gyandutt.com — reflections from a life “Beyond Seventy”. FB / Instagram / X : @gyandutt | FB Page : @gyanfb

36 thoughts on “भावी प्रधानमंत्री का स्टिंगॉपरेशन”

  1. ये मुझसे छूट गया था । नत्तू बबुआ नंगे नहा रहे हैं और आप प्रधानमंत्री या वैज्ञानिक का चोला अभी से पहना रहे हैं। धन्न हो महराज । बच्चा 'वाइल्ड लाइफ फोटोग्रॉफर' बनना चाहे तो [COUTESY – 3 IDIOTS, अपन के दिमाग में ऐसे उज्जवल खयाल आते तो अपन भी हैट लगाए कोई फिलम बना रहे होते]

    Like

  2. ज्ञान जी को नये साल की समस्त शुभकामनायें! नयी पोस्ट पढ़ कर वापस इस पुरानी पोस्ट पर आया कि वहाँ आपने टिप्पणी का विकल्प ही बंद कर रखा है। इसी बहाने नत्तु की विडियो देखने का सुखद आनंद मिला।उस पोस्ट पर आपको टिप्पणी-विकल्प बंद नहीं करनी चाहिये थी। देखें तो लोगों की क्या प्रतिक्रिया है। गंगातट पर कब्रों के बहाने बड़ा ही सटीक कटाक्ष है। मैं पूरी तरह सहमत हूँ….

    Like

आपकी टिप्पणी के लिये खांचा:

Discover more from मानसिक हलचल

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free