
नत्तू पांड़े की माई की सख्त हिदायत थी कि उसके सुपुत्र का कोई न्यूड वीडियो न लिया जाये। उसको यह आशंका है कि इस वीडियो का (भविष्य में) नत्तू की शादी के अवसर पर ब्लैक मेल करने हेतु दुरुपयोग हो सकता है।
मेरे जैसे तहलकाई के पास कोई चारा न बचा सिवाय स्टिंग ऑपरेशन (हिन्दी में क्या कहेंगे – डंक-संचालन या दंश-अभियान/दंशाभियान?) के। बाथ रूम में जब नत्तू पांड़े को नहलाया जा रहा था तो उनका खिड़की से वीडियो उतार लिया!
यह पांच सेकेण्ड का वीडियो ट्रेलर, इस ब्लॉग का नियमित ग्राहक होने के नाते आपको दिखा दे रहा हूं। इसके कापीराइट का कित्ता मिल सकता है – क्या अन्दाज है आपका?! मेरा आकलन चले तो ये बन्दा या तो प्रधानमंत्री बनना चाहिये या फिर (अगर मेरे मन का चले तो) नोबल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक। उस हिसाब से इस वीडियो की वैल्यू लगायें!) :lol:
[पोस्ट रिवीजन 15 फरवरी 2023 को। आज यह देखा कि जिस साइट पर वीडियो अपलोड किया था, वह गायब हो गयी है। वीडियो ट्रेस नहीं किया जा सकता। अब विवस्वान पाण्डेय का यज्ञोपवीत संस्कार भी सम्पन्न हो चुका है। तेरह साल का विवस्वान क्या बनेगा? प्रधान मंत्री या नोबल पुरस्कार विजेता या फिर कोई बड़ा उद्योगपति? अभी भी वह समय बतायेगा। शायद अगला दशक वह स्पष्ट करे।]

नया साल नत्तू पांडे को मंगलमय हो . वैसे एक बात से प्रस्न्नता है आप भी वंशवाद के समर्थक है
LikeLike
नव वर्ष की बहुत शुभकामनायें …!!
LikeLike
नया साल आपको व आपके परिवार एवं आपके तमाम चाहने वालों को खुशियों से भर दे!
LikeLike
नव वर्ष की बहुत शुभकामनायें …!!
LikeLike
…कैसा वीडियो, कौन सा स्टिंग ऑपरेशन?वीडियो मैंने भी देखा है, जो नहा रहा है क्या उसका चेहरा दिख रहा है आपको ?मैं कहता हूँ कि यह मेरे बाबा की करामात है जो किसी और का वीडियो मेरा बता कर अपने ब्लॉग का ट्रैफिक बढ़ा रहे हैं।…नत्तू पान्डे…
LikeLike
सोच रहा हूँ नत्तू पांडे से अभी मिलके सेटिंग कर लेने में ठीक रहेगा। बाद में बड़ा मन्त्री बन जाएगा तो शायद जान पहचान काम आए। सांसद का पोता तो अभी है न।
LikeLike
बहुत बढिया .. आपके और आपके परिवार के लिए नया वर्ष मंगलमय हो !!
LikeLike
नत्तू पांड़े और आपको नव वर्ष 2010 की हार्दिक शुभकामनाएं।
LikeLike
नत्तू पांडे ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम ग्रेप वाटर के लिये लाइसेंस जारी करेंगे ताकि राजकोष सुदृढ हो….ग्रेप वाटर से तात्पर्य हमारे दांत निकलने के दौरान पिलाये जाने वाले पेय पदार्थ (ग्राईप वाटर) से है, इसका ध्यान रखें :) इसके अलावा 'फेरेक्स फॉर फोरेक्स' स्कीम चलाई जाएगी जिसमें डिब्बाबंद बच्चों के खाद्य उत्पाद 'फेरेक्स' के निर्यात के बदले 'फॉरेक्स कमिटी' का गठन किया जायगा :)************ पता नही यह ग्राईप वाटर और फेरेक्स अब भी बाजार में मिलता है कि नही, बचपन में हम तो ग्राईप वाटर जान बूझकर एकाध चम्मच और पी लीते थे….कुछ नमकीन-मीठा सा होता था इसलिये :) नववर्ष की शुभकामनाएं।
LikeLike
Nattu pandey ne ek samvaad data sammelan me bataya ki yah unake virodhiyon ki sajish thee.
LikeLike