
नत्तू पांड़े की माई की सख्त हिदायत थी कि उसके सुपुत्र का कोई न्यूड वीडियो न लिया जाये। उसको यह आशंका है कि इस वीडियो का (भविष्य में) नत्तू की शादी के अवसर पर ब्लैक मेल करने हेतु दुरुपयोग हो सकता है।
मेरे जैसे तहलकाई के पास कोई चारा न बचा सिवाय स्टिंग ऑपरेशन (हिन्दी में क्या कहेंगे – डंक-संचालन या दंश-अभियान/दंशाभियान?) के। बाथ रूम में जब नत्तू पांड़े को नहलाया जा रहा था तो उनका खिड़की से वीडियो उतार लिया!
यह पांच सेकेण्ड का वीडियो ट्रेलर, इस ब्लॉग का नियमित ग्राहक होने के नाते आपको दिखा दे रहा हूं। इसके कापीराइट का कित्ता मिल सकता है – क्या अन्दाज है आपका?! मेरा आकलन चले तो ये बन्दा या तो प्रधानमंत्री बनना चाहिये या फिर (अगर मेरे मन का चले तो) नोबल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक। उस हिसाब से इस वीडियो की वैल्यू लगायें!) :lol:
[पोस्ट रिवीजन 15 फरवरी 2023 को। आज यह देखा कि जिस साइट पर वीडियो अपलोड किया था, वह गायब हो गयी है। वीडियो ट्रेस नहीं किया जा सकता। अब विवस्वान पाण्डेय का यज्ञोपवीत संस्कार भी सम्पन्न हो चुका है। तेरह साल का विवस्वान क्या बनेगा? प्रधान मंत्री या नोबल पुरस्कार विजेता या फिर कोई बड़ा उद्योगपति? अभी भी वह समय बतायेगा। शायद अगला दशक वह स्पष्ट करे।]

बहुत ही रोचक सोचते है नत्तू पांडेजी …. नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाये और बधाई
LikeLike
नैतिकता के नाम पर नहाना छोड़ देगा.. जबर्दस्त शिवकुमार मिश्र जीअब इस वीडियो की कीमत हम लोग क्या बतायें, कहिये तो इंडिया टीवी वालों से संपर्क साधा जाय.. लेकिन वह भी तो तीस-चालीस साल बाद संभव है(अगर यंगेस्ट भी हुआ तो)तबतक मटर की घुघनी खाइये, चाह पीजिये और लगे हाथ गंगा माई में नहा आइये..नव वर्ष मंगलमय हो..
LikeLike
वैल्यू का तो ऐसा है, वीडियो से स्पष्ट नहीं हुआ कि यह भावी प्र.म.जी ही है. प्रयोगशाला की रपट देखनी होगी. साथ ही ऑपरेशन बहुत छोटा है, लगता है पैसे खा कर खास सीन काट दिये गए है. दुसरी आशंका यह भी है कि वृद्धावस्था में खास सहुलियते पाने के इरादे से हमारे भावी प्र.म. का स्टींग किया गया है. मानहानी का मामला बनता दिख रहा है. हम तो भावी प्र.म. के साथ है, वे जो चाहे कदम उठा सकते है :)आपको और आपके समस्त परिवार को ईसा का नया साल बहुत बहुत मुबारक हो. शुभकामनाएं
LikeLike
नव वर्ष 2010 की हार्दिक शुभकामनाएं।
LikeLike
दिनेशरायजी की बात को गांठ बान्धकर रख लीजिए। १९८८ की बात है। मेरे ससुर ने मेरे बेटे नकुल की आवाज को टेप रेकॉर्डर पर उतार लिया था। वह ढाई साल का था और बोलना शुरू कर दिया था। कभी कभी जब मन लगता था हम उसे छुपके से सुनते हैं। छुपके से, इसलिए कि मेरे बेटे को यह बात बिलकुल पसन्द नहीं। शर्मा जाता है और उसने धमकी दे रखी है कि अवसर मिलने पर इस टेप को वह गायब कर देगा।नत्तू पाण्डे को हमारा आशीर्वाद।इस विडियो रेकार्डिंग को सही सलामत रखिए। मेरा अनुमान है कि बडे होकर नत्तू भी आपको यह विडियो देखने या दिखाने नहीं देगा।शुभकामनाएंजी विश्व्नाथ, जे पी नगर
LikeLike
अब नत्तू नैतिकता के नाम पर नहाना छोड़ देगा….:-)
LikeLike
पाँच सैकंड के वीडियो को पाँच बार देखना पड़ा। वीडियो संभाल कर रखिएगा बीस बरस बाद अच्छी कीमत देगा, अनमोल है।नववर्ष पर आप को और सारे परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ। नयी खुशियाँ लेकर आए नया साल। आप ऐसे ही खुशियाँ बांटते रहें जैसे आप आज बांट रहे हैं।
LikeLike
हमने तो सेव कर लिया है जी जब मौका आयेगा तो न्यूज चैनल वालों से हम भी कुछ ऐंठ लेंगें;)प्रणाम
LikeLike
लेकिन बाहर सुनने में आ रहा है कि यह सब मोर्फ़िंग का कमाल है..
LikeLike
पाँव तक तो दिख नहीं रहे नन्हूं नत्तू पांडे के….फिर भी बिना पांवों के दिखाए ही नन्नू कहते हैं कि नत्तू बड़े काम करेगा -चश्मे बद्दूर , बहुत बहुत आशीर्वाद -जरूर अपने नाना और बाबा के परिवारों का नाम रोशन करेगें नत्तू पांडे !आप सभी को नववर्ष की अहर्निश मंगल कामनाएं !
LikeLike