सब के प्रति समान दुर्भावना के साथ (खुशवन्त सिंह का कबाड़ा पंच लाइन) –
By Anonymous on 6:12 AM
बाबा समीरानन्द ji ne Anup ji ki to baja baja diya aur aab agla number apka hi hai.
———–
हिन्दी भाषियों के लिये अनुवाद –
बेनामी जी की टिप्पणी मसिजीवी के ब्लॉग पर –
बाबा समीरानन्द जी ने अनूप जी का बाजा बजा दिया और अब अगला नम्बर आपका ही है।
Published by Gyan Dutt Pandey
Exploring rural India with a curious lens and a calm heart.
Once managed Indian Railways operations — now I study the rhythm of a village by the Ganges.
Reverse-migrated to Vikrampur (Katka), Bhadohi, Uttar Pradesh.
Writing at - gyandutt.com
— reflections from a life “Beyond Seventy”.
FB / Instagram / X : @gyandutt |
FB Page : @gyanfb
View more posts
हजारों खावाहिशें ऐसी की हर खवाहिश पे दम निकले……इससे ज्यादा क्या कहे की ……..देख कर दुःख होता है जब कोई ये राग अलापता रहे की देखो ये मेरे हाँथ में कीचड है लोगो को इसे नहीं छूना चाहिए ..हो सके तो किसी बर्तन में ले कर दूसरे के मुह पर फेको
LikeLike
ओह पाबला जी और अमर जी के कमेन्ट पढने के बाद स्थिति स्पस्ट हुई,, मै तो चुप ही रहूँगा सादरप्रवीण पथिक9971969084
LikeLike
जिन्हें कुछ समझने मं असमर्थता हो रही है, वे केवल एक बात समझ लें किकुछ विशेष व्यक्तियों के ब्लॉग या पोस्ट पर बेनामी/ अनामी/ बेप्रोफाईल टिप्पणियाँ क्यों नहीं आती हैं?या फिर कुछ विशेष व्यक्तियों के ब्लॉग पर नहीं जाने वालो के ब्लॉग या पोस्ट पर बेनामी/ अनामी/ बेप्रोफाईल टिप्पणियाँ क्यों आती हैं?यदि इतनी सी बात वे समझ लें तो सब कुछ समझ में आ जाएगा
LikeLike
यह पोस्ट चिंगारी में हवन करने ख़ालिस उपक्रम है ।अनूप जी की टिप्पणी को मौज़िया मँत्रोचार माना जा सकता है ।इस पोस्ट का साध्य बस इतना ही है कि इस बहाने कुछेक लॉयल्टियाँ चिन्हित हो जायेंगी ।बकिया पाबला जी ने मेरी व्यथा स्पष्ट कर दी है, अगस्त 2007 से आजतक मैं एक बेनामी टिप्पणी को तरसता रहा ।मैंनें तो भड़काऊ-हड़काऊ लेखन से कभी भी परहेज नहीं किया, फिर भी…यानि कि बेनामी तक मुझे इस लायक नहीं समझता ! :)
LikeLike
जिन्हें कुछ समझने मं असमर्थता हो रही है, वे केवल एक बात समझ लें किकुछ विशेष व्यक्तियों के ब्लॉग या पोस्ट पर ही बेनामी/ अनामी/ बेप्रोफाईल टिप्पणियाँ क्यों आती हैं?यदि इतनी सी बात वे समझ लें तो सब कुछ समझ में आ जाएगा बी एस पाबला
LikeLike
असली फसाद की जड़ बेनामी है. सबको इनका बहिष्कार नहीं करना चाहिए?
LikeLike
अनूप जी की टिप्पणी पहले आना चाहिये था, वरना पोस्ट बाउंस कहने की हिमाकत न होती :)
LikeLike
बाबा समीरानन्द जी ने अनूप जी का बाजा बजा दिया और अब अगला नम्बर आपका ही है।कवि यहां जो कहना चाहता है वह आपने अनुवाद करके बता दिया है। बाबा समीरानन्द बाजा बजाने का काम करते हैं। वे अपनी सेवायें अनूप जी को प्रदान कर चुके हैं और अब आगे मसिजीवी को अपनी सेवायें देने के लिये कमर कस चुके हैं।इस पोस्ट का मंतव्य मुझे अच्छी तरह से समझ में आ रहा है। व्याख्याकार ज्ञानजी इशारे-इशारे में इस बात/ पृवत्ति की निन्दा कर रहे हैं कि लोग इस तरह बाजा बजाने की बात करते हैं। ज्ञानजी समझदार हैं! अन्य साधुवादियों के तरह वे अच्छे-बुरे (सूचना और धमकी) के प्रति समान नजर रखते हैं। समदर्शी नजरिया है इसलिये मसिजीवी की पोस्ट पर भी very nice लिखते हैं और मसिजीवी को अदालती धमकी देने वाली पोस्ट पर भी very nice! इस पोस्ट से इस बात की पुष्टि होती है कि ज्ञान जी के अंदर एक खिलंदड़ा बालक भी मौजूद है जो बेवकूफ़ी की बातों की खिल्ली उडा़ना जानता है। लेकिन बालक को यह एहसास नहीं है कि उसकी टिप्पणियों को जो दूसरे देखेंगे वे यह नहीं समझ पायेंगे कि ज्ञानजी की बात का असल मतलब क्या है। आपका very nice का मतलब वहां डिक्शनरी वाला ही निकाला जायेगा। (—बहुत अच्छा किया जी आपने मसिजीवी का इलाज तो करना ही चाहिये)मैं तो बहुत अच्छी तरह समझता हूं कि आपके मंतव्य ऐसे कतई नहीं हैं। आप इस सब प्रवृत्तियों के खिलाफ़ हैं लेकिन आम जनता आपकी टिप्पणियों से यही समझेगी। आपके हाथ में ऐसी कोई ताकत नहीं है कि आप अपने दोनों very nice को हायपर लिंक से अपने मन तक पहुंचा दें और लोग आपके कहे का असल मतलब समझ लें।मेरी अपनी समझ है कि अगर हम किसी बात को सही और गलत को समझ सकने में सक्षम हैं तो सही के साथ स्पष्ट रूप से खड़े होने का प्रयास करें। अगर सही के साथ खड़े होने की हिम्मत न जुटा सकें तो कम से कम ऐसे तो न खड़े हों कि गलत भी अपने समर्थकों में हमको शामिल कर ले।सही को सही न कह सकें तो कम से कम ऐसा तो कुछ न कहें कि जिससे यह लगे कि गलत को आप सही ठहरा हैं।यह बात इसलिये कही क्योंकि आपने पूछा था। आपकी पोस्ट समझने में मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई। सुन्दर, सामयिक पोस्ट! :)
LikeLike
खाली तख्ती, अरे वही जिसे लिए बे-शकल आदमी खड़ा है, उस पर 'बुरा न मानो फागुन है' लिख दीजिए।
LikeLike
चचा पर भी फागुन का असर हो गया है का? हा हा हा।एक ठो बंदिश टेल ही दीजिए। इस समय आप कर सकते हैं।गुस्सा आए तो पहली भूल समझ माफ कर दीजिएगा।
LikeLike