वाटर मार्क लगाने का सॉफ्टवेयर


श्री पंकज अवधिया ने मुझे मीनाक्षी जी का चित्रों पर वाटरमार्क के लिंक बताने के लिये आग्रह करने वाला ई-मेल फार्वर्ड किया है। आप इस सन्दर्भ में  पिक्चर शार्क (Picture Shark)  नामक फ्रीवेयर से यह सुविधा पा सकते हैं। यह 0.795 MB  का सॉफ्टवेयर लिंक पर जा कर अपने कम्प्यूटर पर इंस्टाल करलें।

इसे खोलने पर आपको निम्न चित्र दिखता है –  
जैसा ऊपर के चित्र में है, इस सॉफ्टवेयर के तीन खण्ड हैं।
 
पहले खण्ड – इनपुट सलेक्शन (Input Selection) के माध्यम से आप उस अपने कम्प्यूटर से उस चित्र का चयन कर सकते हैं, जिसपर वाटरमार्क लगाना है।

दूसरे खण्ड –  पोजीशनिंग+सेटिंग (Positioning+Setting) के माध्यम से आप वाटरमार्क के स्टाम्प चित्र और उसकी चयनित चित्र में पोजीशन का चयन कर सकते हैं। यदि आप वाटरमार्क के रूप में कोई चित्र नहीं लगाना चाहते, वरन कोई टेक्स्ट देना चाहते हैं तो वह आप एक्सेल में एक सेल में लिख कर उस सेल को दूसरे खण्ड में स्टाम्प चित्र की जगह कट/कापी पेस्ट कर सकते हैं। स्टाम्प चित्र के साथ दूसरा खण्ड निम्न प्रकार से दिखता है –
 
तीसरे खण्ड – आउटपुट सलेक्शन (Output Selection) के माध्यम से परिवर्तित चित्र के प्रकार (.jpg, .bmp या .png फाइल) और आउटपुट सेव करने के स्थान का चयन कर चित्र वाटरमार्क करने के लिये स्टार्ट बटन क्लिक कर दें। आपका वाटरमार्क क्या चित्र आपके इच्छित फोल्डर में आ जायेगा।
उदाहरण के लिये श्री पंकज अवधिया द्वारा प्रेषित सबसे प्रथम खण्ड में दिख रहा हडजोड़ वनस्पति का चित्र उनके पोटो के स्टाम्प वाटर मार्क के साथ नीचे दिये चित्र जैसा लगेगा –
 
 और अगर एक्सल के सेल में से टेक्स्ट जोड़ कर वाटरमार्क बना कर इस चित्र पर लगायें तो इस प्रकार बन सकता है –

मैं यह अधिक विस्तार से नहीं लिख रहा हूं। पर अगर आप सॉफ्टावेयर डाउनलोड करते हैं तो आपको समझ आ जायेगा।


Published by Gyan Dutt Pandey

Exploring rural India with a curious lens and a calm heart. Once managed Indian Railways operations — now I study the rhythm of a village by the Ganges. Reverse-migrated to Vikrampur (Katka), Bhadohi, Uttar Pradesh. Writing at - gyandutt.com — reflections from a life “Beyond Seventy”. FB / Instagram / X : @gyandutt | FB Page : @gyanfb

8 thoughts on “वाटर मार्क लगाने का सॉफ्टवेयर”

  1. बहुत वेरी गुड है ज्ञान जी । अब इतना भी जुल्‍म मत कीजिए । चूरन की पुडि़या जैसी छोटी पोस्‍ट भी चलेगी पर इतने ग़ायब रहेंगे तो हम जैसी ज्ञान-लती लोगों का क्‍या होगा

    Like

  2. ज्ञान जी कम्प्यूटरी ज्ञान में हम बहुत अधकचरे हैं और इधर-उधर हाथ पैर मारते रहते हैं। आप की यह टिप कर के देखेंगे हुई तो ठीक नहीं तो आप को खबर करेंगे।

    Like

आपकी टिप्पणी के लिये खांचा:

Discover more from मानसिक हलचल

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free