9-11-2021-
कल दोपहर/शाम प्रेमसागर अलीराजपुर पंहुचे। उन्हें हरारत थी। रास्ते में कांवर ले कर चलने में कष्ट हो रहा था। पर जैसे तैसे वे अलीराजपुर पंहुच ही गये। वन विभाग के एसडीओ साहेब – अंतर सिंह जी ने बहुत मदद की उनकी अस्वस्थता में।
माहेश्वर से मनावर, कुक्षी और फिर अलीराजपुर। कुल 130 किलोमीटर की यात्रा उन्होने तीन दिनों में सम्पन्न की है। इन तीन दिनों का विवरण – ट्रेवलब्लॉग (Travelblog) मैं सप्ताहांत में प्रस्तुत करूंगा। अब दैनिक पोस्टें, सवेरे इग्यारह बजे, स्टेटस के रूप में होंगी। उनमें संक्षिप्त जानकारी हुआ करेगी।

इस प्रकार सप्ताहांत में एक बड़ी, ट्रेवलब्लॉग पोस्ट और नित्य स्टेटस पोस्ट का क्रम रहेगा।
आज, हरारत के कारण प्रेमसागर एक दिन रुक रहे हैं अलीराजपुर में। कल शाम ब्राह्मण समाज के कमलेश जी और समाजसेवी आशुतोष जी मिलने आये थे।
(अलीराजपुर में प्रेमसागर से मिलने आये लोग)
आज सवेरे आशुतोष जी के साथ रवि केशवानी जी आये। इन सज्जनों ने प्रेमसागर की आगे गुजरात यात्रा का पुख्ता प्रबंध का वचन दिया है। वे छोटा उदयपुर के कांग्रेस सांसद (पूर्व रेल राज्यमंत्री) नारायण भाई राथवा का नाम ले रहे थे कि वे सहायता करेंगे। कुल मिला कर महादेव मध्यप्रदेश के आगे प्रेमसागर की यात्रा को सुगम बनाने में अपने भक्तों को ‘लाइन-अप’ कर रहे हैं।
ट्रेवलब्लॉग पोस्ट सप्ताहांत में होगी। हर हर महादेव!
प्रेमसागर पाण्डेय द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग कांवर यात्रा में तय की गयी दूरी (गूगल मैप से निकली दूरी में अनुमानत: 7% जोडा गया है, जो उन्होने यात्रा मार्ग से इतर चला होगा) – |
प्रयाग-वाराणसी-औराई-रीवा-शहडोल-अमरकण्टक-जबलपुर-गाडरवारा-उदयपुरा-बरेली-भोजपुर-भोपाल-आष्टा-देवास-उज्जैन-इंदौर-चोरल-ॐकारेश्वर-बड़वाह-माहेश्वर-अलीराजपुर-छोटा उदयपुर-वडोदरा-बोरसद-धंधुका-वागड़-राणपुर-जसदाण-गोण्डल-जूनागढ़-सोमनाथ-लोयेज-माधवपुर-पोरबंदर-नागेश्वर |
2654 किलोमीटर और यहीं यह ब्लॉग-काउण्टर विराम लेता है। |
प्रेमसागर की कांवरयात्रा का यह भाग – प्रारम्भ से नागेश्वर तक इस ब्लॉग पर है। आगे की यात्रा वे अपने तरीके से कर रहे होंगे। |
जय हो, महादेव स्वास्थ्य ठीक रखें। मन शरीर से अधिक आग्रह न करे।
LikeLike
यही बार बार हम भी टोकते हैं, पर बंदा अपने अनुसार ही चलता है.
LikeLike
Premsagar ji par aise hi Baba Bholenath ki kripa bani rahe Jai Bholenath
LikeLiked by 1 person
बाबा भोलेनाथ की फुल कृपा है! 😊
LikeLike