चैत्र में कांवरिया


वे इस समय नवरात्रि के कारण नहीं चल रहे। उनके गुरू जी दण्ड दे रहे हैं। दण्ड देने का अर्थ है लेट लेट कर कांवर यात्रा करना। गुरू जी के साथ ही वे दस लोग चल रहे हैं। गुरू जी आगे हैं। वे उनके अनुगामी हैं।

Magzter पर समाचार पत्र पत्रिकायें


सवेरे उठने पर पहला काम होता है अखबार डाउनलोड करने का। सबसे पहले बिजनेस स्टेण्डर्ड का नया अंक आता है। अंगरेजी और हिंदी दोनो का। उसके आसपास ही फाइनेंशियल एक्सप्रेस। फिर आते हैं अन्य अखबार – इण्डियन एक्स्प्रेस, टाइम्स ऑफ इण्डिया, गार्डियन, जनसत्ता, जागरण आदि और भी। पत्रिकाओं में लगभग दो दर्जन मिल जाती हैं।Continue reading “Magzter पर समाचार पत्र पत्रिकायें”

स्कूल, पढ़ाई और महुआ


बच्चा स्कूल नहीं जाना चाहता। पिता मिस्त्री का काम करता है तो वह उसके साथ लेबराना करना चाहता है। “ईंट तो उठा ही सकता हूं। लेबराना (मिस्त्री का हेल्पर) करूंगा, तभी तो मिस्त्री बनूंगा।” – बच्चे को अपनी लाइन, अपना भविष्य बड़ा स्पष्ट है।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free