प्रेमसागर जी को लह गया नया स्मार्टफोन!

आज नया स्मार्टफोन मिल जाने से उनकी नोकिया के बूढ़े, चार इंच के स्मार्ट(?) फोन के धुंधले चित्र से निजात मिली। उन चित्रों को मुझे बहुत एडिट करना पड़ता था…

सुधीर पाण्डेय

कल सुधीर जी के सौजन्य से प्रेमसागर जी को अपनी यात्रा सुगम और सुप्रसारित करने हेतु एक नया स्मार्टफोन मिल गया। सुधीर जी ने ही कुछ दिन पहले उन्हें एक फीचर फोन और पावरबैंक खरीदवाया था। उससे उनकी फोन की बैटरी डिस्चार्ज होने की समस्या हल हो गयी थी।

आज नया स्मार्टफोन मिल जाने से उनकी नोकिया के बूढ़े, चार इंच के स्मार्ट(?) फोन के धुंधले चित्र से निजात मिली। उन चित्रों को मुझे बहुत एडिट करना पड़ता था और तब भी धुंधलापन दूर न होने के कारण उनका पेण्टिंग टाइप संस्करण बनाना होता था। अब वह नहीं करना होगा।

सुधीर जी को प्रेम सागर धन्यवाद दे ही रहे होंगे; मैं भी धन्यवाद देता हूं – दिल के कोर से!

प्रेम सागर पाण्डेय, छाता वाले की दुकान खुलने की प्रतीक्षा करते हुये।

आज सवेरे प्रेमसागर जी, बावजूद इसके कि बारिश जारी है, निकल लिये हैं अनूपपुर के लिये। सात किलोमीटर चल लिये थे जब सात-आठ के बीच उनका फोन आया। बारिश शुरू हो गयी थी। एक छाता वाले की दुकान के बाहर बैठे थे और दुकान खुलने का इंतजार कर रहे थे।

कल दिनेश कुमार शुक्ल जी ने फेसबुक पर टिप्पणी की थी – “रास्ते मे रेनकोट थोड़ा-बहुत ही बचत करेगा। भीगने से बचें। शुभयात्रा। हर हर महादेव।”

मैंने भी दिनेश जी की एडवाइजरी अपनी ओर से प्रेमसागर जी को दे दी। निकल तो वे लिये ही हैं। पर छाते का प्रयोग यात्रा के लिये नहीं, हल्की बारिश से बचने और कोई ठिकाना देखने-खोजने के लिये ही करेंं। छाता केवल सिर ही बचायेगा, पूरा शरीर तो भीगता रहेगा। और किसी पेड़ के नीचे शरण न लें।

खैर, प्रेमसागर जी का नया फोन आ गया है तो मुझमें भी उनके बारे में लिखने का उत्साह रहेगा। हर हर महादेव!

*** द्वादश ज्योतिर्लिंग कांवर पदयात्रा पोस्टों की सूची ***
पोस्टों की क्रम बद्ध सूची इस पेज पर दी गयी है।
द्वादश ज्योतिर्लिंग कांवर पदयात्रा पोस्टों की सूची
मोबाइल वाले की दुकान पर प्रेमसागर और दुकानवाला।

अपडेट –

बारिश प्रचण्ड हो गयी। प्रेम सागर जी को वापस शहडोल लौटना पड़ा। उनका मैसेज आया –

आज ७ किलोमीटर चलने के बाद डिप्टी साहैब और मुंसी जी
का फोन आया कि महराज हम
आपके लेने के लिए आ रहे है
हमको आज लौटना पड़ा
हर हर महादेव।



Published by Gyan Dutt Pandey

Exploring rural India with a curious lens and a calm heart. Once managed Indian Railways operations — now I study the rhythm of a village by the Ganges. Reverse-migrated to Vikrampur (Katka), Bhadohi, Uttar Pradesh. Writing at - gyandutt.com — reflections from a life “Beyond Seventy”. FB / Instagram / X : @gyandutt | FB Page : @gyanfb

8 thoughts on “प्रेमसागर जी को लह गया नया स्मार्टफोन!”

  1. बिल्‍कुल ऐसी प्रसन्‍नता हुई, जैसे मुझे खुद को नया कैमरे वाला मोबाइल मिल गया हो। प्रेमसागरजी से अधिक आपको बधाई :)

    Liked by 1 person

  2. फेसबुक पेज पर भोलानाथ जी की टिप्पणी – प्रेम सागर जी को 4 इंची कथित स्मार्टफोन से मुक्ति मिल गई है लेकिन बरसात बहुत हो रही है । नए स्मार्टफोन को पॉलिथीन,पन्नी,मोमिया आदि से कवर रखें ताकि नमी और पानी से फोन सुरक्षित रहे ।

    Like

  3. चित्र अब और साफ़ आने लगे , दाढ़ी अब और बढ़ गयी है लगता है यात्रा समाप्त होते होते प्रेमसागर जी जटा जुट में दिखने लगेंगे, भोले नाथ के भक्त भोले नाथ जैसे |

    Liked by 1 person

    1. पता नहीं, बीच बीच में शेव करना कांवर-धर्म के अनुसार है या प्रतिकूल। मेरे ख्याल से एक आवृति के साथ शेविंग करा लेनी चाहिये। :)

      Like

  4. नरपुंगव मिश्र @mishra_1008 जी की ट्विटर पर टिप्पणी – एक चश्मा भी देना चाहिए, बाबा के भक्त बिंदास लगने चाहिए।

    राघवेंद्र पाण्डेय @rpandey111 जी की ट्विटर पर टिप्पणी – Aapke Saujanya se sare Pathak bhi jude huye hai is yatra se.

    संतोष शर्मा बनारसिया @Santosh96074613 जी की टिप्पणी – लगता है कि प्रेमसागर जी रोज़मर्रा की दिनचर्या के अंग हो गये हैं l आपने तो उन्हें विशेष किरदार बना दिया है l

    Like

आपकी टिप्पणी के लिये खांचा:

Discover more from मानसिक हलचल

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free