रिटायर्ड जिन्दगी की सुबह


जल्दी उठ गया हूं। जल्दी माने 4 बजे नहीं, ढ़ाई बजे। पास के बिस्तर पर पिताजी आधी रजाई नीचे गिरा चुके हैं बिस्तर से। आधी रजाई में उस मुद्रा में सो रहे हैं जिसमें मेरी दादी की कोख में रहे होंगे। मैं उनकी लापरवाही (या उनके बुढ़ापे) पर दांत पीसता हूं और उनकी रजाई उन्हें उढ़ाता हूं।

Continue reading “रिटायर्ड जिन्दगी की सुबह”

रेस्तराँ किसको आमन्त्रित करता है?!


कस्बे के बाजार मेँ एक रेस्तराँ खुलना कुछ उतना ही बड़ा है जैसे बम्बई, लंदन या पेरिस में कोई नया म्यूजियम या थियेटर खुलना। तिवारी जी को उसका विज्ञापन करना चाहिये। शायद सोच भी रहे हों। मैं तो आस-पास की रिपोर्ट देने वाले एक ब्लॉगर की नजर से ही देखता हूं। मैं चाहूंगा कि यह रेस्तराँ सफल हो। मुझे एक परमानेण्ट कॉफी पीने का अड्डा मिल सके! :lol:


नितिन तिवारी ने अपने रेस्तराँ के कुछ चित्र ह्वाट्सेप्प पर भेजे हैं। दो सज्जन पैदल चल रहे हैं कलकत्ता (हावड़ा) से और जायेंगे राजस्थान। शायद सीकर में खाटू श्याम जी के स्थान पर। रास्ते में नितिन के रेस्तरॉं में विश्राम करते हैं। जगह का चयन करने और उनकी सुविधाओं का ध्यान देने के लिये कुछ लोग पहले से आ कर व्यवस्था देखते हैं। चलते समय एक एसयूवी वाहन उनके पीछे चलता है।

Continue reading “रेस्तराँ किसको आमन्त्रित करता है?!”

चिन्ना पांड़े, लॉयन और मटर पनीर


चिन्ना पांड़े (पद्मजा पाण्डेय) को स्कूल जाने के लिये तैयार करना एक प्रॉजेक्ट है। बिस्तर से उठाते समय उसकी मां को बताना पड़ता है कि आज स्कूल खुला है। उसके टिफिन में क्या बना कर दिया जायेगा। आज कौन सी ड्रेस पहन कर जाना है; आदि।

कई बार बोलना होता है – उठो चिन्ना, “टाइम का शुरू” हो गया है।

Continue reading “चिन्ना पांड़े, लॉयन और मटर पनीर”
Design a site like this with WordPress.com
Get started