मोहन बरम


आदमी की ऊंचाई की वृहदाकार वेदी (चौरी) के पास बैठी वह महिला झूम रही है। उसके खुले काले बाल कभी उसके मुंह पर आते हैं और कभी झटके से पीछे जाते हैं। वह अर्धचेतनता में गा रही है – मोहन बरम बाबा के बारे में कुछ पंक्तियां। गाते गाते बार बार जमीन पर लोट भी जाती है। सब कुछ बड़ा रहस्ययमय लगता है।

मोहन बरम की विशालकाय चौरी के पास झूमती प्रेत-बाधा ग्रस्त महिला

बड़ी वेदी के पीछे एक पानी का कुण्ड है। ज्यादा बड़ा नहीं। वेदी के सामने एक हवन करने का स्थान है। बायीं ओर पताकायें गड़ी हैं। बांस पर लगे झण्डे हैं जिनकी लोग परिक्रमा करते हैं। एक ओर पुजारी कुछ जजमानों के साथ जमीन पर बैठे हैं। कुछ लोग अपनी बारी का इंतजार कर एक ओर बैठे हैं।

मोहन बरम की विशालकाय चौरी के पास झूमती प्रेत-बाधा ग्रस्त महिला का विडियो

परिसर की चार दीवारी पर लिखा है कि मंदिर अनिश्चित काल के लिये बंद है। कोरोना संक्रमण के समय लोगों के झुण्ड को वहां इकठ्ठे नहींं होने दिया जाता।

Continue reading “मोहन बरम”

दार्शनिक, कारोबारी या बाहुबली #गांवकाचिठ्ठा


वह पत्थर की बेंच पर पेड़ के नीचे बैठा था। बगल में एक पुरानी साइकिल। पेड़ के तने से उंठगा कर खड़ी कर रखी थी। गंगा किनारे नावों और उनके आसपास की गतिविधि निहार रहा था। अकेला था। पूरा दृश्य कुछ ऐसा था सवेरे साढ़े पांच बजे कि लगा कोई अपने विचारों में खोया या सवेरे की शांत छटा निहारता दार्शनिक टाइप जीव हो। मुझे लगा कि ऐसा बहुत सम्भव है। गंगा विचारों में विचरण करने वालों को आकर्षित अवश्य करती हैं।

वह बेंच पर बैठा गंगा का दृश्य निहार रहा था

मैंने उसके एक दो चित्र लिए, इससे पहले कि वह मुझे देख अपनी मुद्रा बदले। उसके बाद उन सज्जन से बात की – कैसा लगता है गंगा का यह दृश्य? क्या सोचते हैं?

Continue reading “दार्शनिक, कारोबारी या बाहुबली #गांवकाचिठ्ठा”

संदीप कुमार को एक व्यवसाय और, उससे ज्यादा, आत्मविश्वास चाहिये #गांवकाचिठ्ठा


कोरोना संक्रमण भदोही मेंं प्रतिदिन 6 प्रतिशत से अधिक की दर से बढ़ रहा है। संदीप कुमार का काम रोज तीस किलोमीटर साइकिल चला कर डेढ़ सौ ग्रामीण घरों में अखबार बांटना है। जिन गांवों में उसका जाना होता है वे कोरोना वायरस की पकड़ में आते जा रहे हैं। संदीप के काम के खतरे हैं और उसको इनका एहसास भी है। वह मुंह पर एक गमछा लपेटे रहता है। कहीं बहुत ज्यादा रुकता नहीं। सवेरे साढ़े तीन बजे उठता है। पांच बजे महराजगंज कस्बे की अखबार एजेंसी से अखबार ले कर दस बजे तक अखबार बांटने का काम खत्म कर पाता है।

संदीप कुमार, अखबार वाला नौजवान ।
Continue reading “संदीप कुमार को एक व्यवसाय और, उससे ज्यादा, आत्मविश्वास चाहिये #गांवकाचिठ्ठा”
Design a site like this with WordPress.com
Get started