कोरोना के आंकड़े अब घूरने लगे हैं


लॉकडाउन के पहले की बात है, गुन्नीलाल पांड़े जी ने कहा था कि यह काशी-विंध्याचल-संगम के बीच का क्षेत्र है। कोरोना का यहां कोई असर नहीं होगा। उस दिन (अठारह मार्च) की यह रही ट्वीट –

गुन्नीलाल जी उस दिन यह कह, शायद मुझे सांत्वना दे कर, मेरा कोरोनावायरस विषयक तनाव कम कर रहे थे। पर उस दिन के बाद उनसे मुलाकात नहीं हुई। उसके बाद जनता कर्फ्यू हुआ, और फिर लॉकडाउन। कालांतर में लॉकडाउन का एक्स्टेंशन। लोगों से यदा कदा उनकी खबर मिलती रही। पाण्डेय जी अपने घर से नहीं निकले और मैं भी उनकी ओर नहीं गया।

अब, कल बात हुई गुन्नीलाल जी से फोन पर। बोले –

“यह आसानी से जाने वाला नहीं है। कोई टीका नहीं है इसका और कोई इलाज भी नहीं। बस बच कर ही रहा जाये।”

Continue reading “कोरोना के आंकड़े अब घूरने लगे हैं”

मस्क a.k.a. मास्क


दोपहर दो बजे। मौसम गर्म था, धूप तेज। पत्नीजी ने आवाज सुन कर बाहर झांका ओर आ कर बताया कि कोई मस्क बेच रहा है।

मस्क? कस्तूरी?

कस्तूरी इतनी मंहगी चीज है – आजकल कहां मिलती है और कौन फेरीवाला बेचेगा? वह भी गांव में? जरूर फ्रॉड होगा। फिर भी मैं उठा। आजकल लॉकडाउन काल में हर एक फेरीवाले की इज्जत बढ़ गयी है। क्या पता कौन काम की चीज लिये हो।

“एक साइकिल सवार हैंडिल में एक झोला लटकाये, हाथ में साधारण से मास्क लिये है” : फेरीवाला

घर के बाहर गेट तक निकल कर गया तो देखा कि एक साइकिल सवार हैंडिल में एक झोला लटकाये, हाथ में साधारण से मास्क लिये है। चाइनीज वाइरस के जमाने में मास्क की बढ़ी हुई मांग की आपूर्ति कर रहा है। बताया कि पैंतीस रुपये में एक “मस्क” है। दो कपड़े की लेयर का मास्क। ऊपर काले रंग का कपड़ा है और भीतर अधिक महीन सफेद रंग का। टी-शर्ट और बनियान के कपड़े जैसे। उसी काले कपड़े के दो छल्ले साइड में बने हैं जो कान पर अटकाने के लिये हैं। बहुत साधारण डिजाइन।

दो लेयर का मास्क लगभग 50 से 60 प्रतिशत छोटे पार्टिकल्स छानने में सक्षम होगा, मैंने अंदाज लगाया। कोरोना वायरस को मुंह और नाक में जाने से रोकने के लिए शायद काम करेगा। लोग गमछा लपेटने की सलाह दे रहे हैं। वह लपेटने में बार बार सरक जाने और ढीला पड़ जाने की परेशानी होती है। यह उससे बेहतर ही होगा।

Continue reading “मस्क a.k.a. मास्क”

महाभारत, द्रौपदी का चीरहरण और धर्म


दशकों पहले कुप्पु. सी. सुदर्शन जी को कहते सुना था कि धर्म शंकु की तरह नहीं होता जो उठता है और फिर गर्त में चला जाता है। धर्म चक्र की तरह होता है जो ऊपर उठता है, नीचे जाता है, फिर ऊपर उठता है। हर समाज के उत्थान-पतन-उत्थान की तरह धर्म का चक्र भी बदलता रहता है।

उसी भाषण में सुदर्शन जी ने कहा था कि महाभारत काल से ही ब्राह्मण और क्षत्रिय दोनो अपने स्थान से नीचे गिरते चले गये। वे पुनः उत्थान के दौर में कब आयेंगे यह आगे आने वाले समय की बात होगी।

Continue reading “महाभारत, द्रौपदी का चीरहरण और धर्म”
Design a site like this with WordPress.com
Get started