पद्मजा पाण्डेय के नये साल के ग्रीटिंग्स


पद्मजा (चीनी, चिन्ना) बहुत दिनोंं से कह रही थी नये साल को मनाने के लिये। स्कूल बंद होने से बच्चे को कोई नया करने को चाहिये। तब मैंने चीनी के साथ सोचा कि ग्रीटिंग कार्ड बनाये जायें। जब मेरे बच्चे छोटे थे तब यह सब मैं खाली समय में उनके साथ करती थी। ढाई तीन दशक बाद अब फिर मन हुआ वही सब करने के लिये अपनी पोती के साथ।

ग्रीटिंग कार्ड

महराजगंज के दुकान वाले सज्जन ने ग्रीटिंग कार्ड के बारे में पूछने पर कहा – आजकल ग्रीटिंग कौन खरीदता है मैडम ह्वाट्सएप्प के जमाने में!

स्कूल नहीं चल रहे तो दुकान में बच्चों के लिये चार्ट पेपर भी मिलना कठिन था, पर उनकी दुकान पर मोटा कागज पड़ा मिल गया। इतना मोटा भी नहीं था, पर कामचलाऊ तो था ही। दुकानदार को मैंने बताया कि घर पर ही पोती को सिखायेंगे ग्रीटिंग कार्ड बनाना।


पद्मजा के बारे में अन्य पोस्टें –

  1. स्कूल बंद हैं तो घर में ही खोला एक बच्चे के लिये स्कूल
  2. पद्मजा के नये प्रयोग
  3. चीनी पाण्डेय ने बनाई चिड़िया की कहानी
  4. कोविड19 लॉकडाउन काल में चिन्ना पांड़े – रीता पाण्डेय
  5. चिन्ना पांड़े, लॉयन और मटर पनीर
  6. पद्मजा पान्दे, चूनी धईके तान्दे…

मोटा पेपर देख कर चिन्ना बहुत उत्साहित हुई। उसने कहा कि ग्रीटिंग कार्ड बनाने हैं और वाल हेंगिंग भी। कितने बनाने हैं उसकी गिनती होने लगी। एक एक बच्चे को ग्रीटिंग कार्ड देने में संख्या बहुत बड़ी हो रही थी। इसलिये यह तय किया गया कि एक परिवार को एक कार्ड और एक चाकलेट दिया जायेगा। उसमें उस परिवार के सारे बच्चे कवर हो जायेंगे।

वाल हैंगिंग

अपनी बिटिया के साथ तो मैं सुतली की वाल हैंगिंग, रुमाल में कढ़ाई, गुड़िया बनाना, साइंस की वर्कबुक में चित्र बनाना और तरह तरह के अन्य प्रॉजेक्ट्स में व्यस्त रहती थी। ड्राइंग और क्राफ्ट उनकी पढ़ाई का जरूरी हिस्सा हुआ करता था। अब पता नहीं स्कूलों में इस तरह के क्लास हुआ करते हैं या नहीं। चिन्ना के साथ साथ आगे पता चलेगा। आखिर, बच्चों के पूरे विकास के लिये हर तरह की क्रियेटिविटी तो बहुत जरूरी है।

ड्राइवर अशोक को ग्रीटिंग देती पद्मजा

इस साल चिन्ना स्कूल बंद होने के कारण अपने बाबा के साथ घर के बगीचे में घूम घूम कर साइंस और भूगोल की जानकारी लेती रहती है। घर के पेड पौधों, जीवों, सूरज के सवेरे से शाम तक घूमने और रात में चांद तारों की पोजीशन देखने परखने से उसे बहुत कुछ समझ आ रहा है। पर यह क्राफ्ट वाली रचनात्मकता भी मेरे ख्याल से जरूरी है।

ग्रीटिंग आदान प्रदान के बाद नीलम आण्टी (पतली वाली) और कुसुम आण्टी के साथ पद्मजा । नीलम और कुसुम घर में काम करती हैं।

मेरा नाती, विवस्वान तो अब छठी कक्षा में है। वह तबला बजाना, स्केच और पेण्टिंग करना सीख चुका है। आजकल कोडिंग सीख कर एप्प बनाने लगा है। चिन्ना को भी वह सब या उसी तरह की अपनी रुचि के मुताबिक करना है। इसकी डांस में रुचि है। गांव में उसे नृत्य कैसे सिखाया जा सकता है, अभी समझ नहीं आ रहा। वह कप्यूटर पर अपने बाबा के साथ पावरप्वाइण्ट बना कर अपनी बात समझाने की कला सीख गयी है। कभी लगता है वह अच्छी टीचर बनेगी।

पेपर वाले अंकल को ग्रीटिंग देते समय पद्मजा। अखबार वाले अपने साथ सेल्फी ले रहे थे चिन्ना की!

फिलहाल हम लोगों ने ग्रीटिंग्स और वाल हैंगिंग बनाये। इसमें चीनी पाण्डेय ने बहुत कुछ सीखा। अपने रोज के मिलने वाले और घर में काम करने वालों से पारिवारिक जुड़ाव सीखना एक सही बात है! गांव की समझ उससे मजबूत होती है।

उसके अलावा आस पड़ोस के बच्चे भी आये जिनको ग्रीटिंग कार्ड में ज्यादा रुचि नहीं थी, पर जो चिन्ना की दी चॉकलेट, घर के परिसर में खेलने और झूले पर बैठने-झूलने तथा चिन्ना की साइकिल चलाने में ज्यादा उत्साहित थे। वे दिन भर आते रहे और चीनी हो भी सामाजिक व्यवहार करने के अवसर मिले। हम लोग बच्चों के शोर से ऊब गये पर चिन्ना नहीं!

और यह सब तुच्छ से कागज पर कलर पेंसिल से कुछ उकेर कर ग्रीटिंग कार्ड बनने से हो पाया।


सुंदर नाऊ


सुंदर एक निहायत सामान्य नाऊ है। सीधा सादा। ओल्ड फैशंड। वैसे गांव में नया फैशन भी क्या होता है? मेरे घर में बाल काटता रहा है पिछले चार साल से। पिताजी थे तो हर हफ्ते आता था। उनकी दाढ़ी एक बार बनती थी सप्ताह में। रविवार को आता था। उसका बहुत इंतजार रहता था पिताजी को। न आने पर बैचैन हो जाते थे। सुंदर के लिये नहीं, दाढ़ी बनवाने के लिये। कई बार तो उसके देर करने पर अकेले घर से निकल नाई की दुकान पर जाने का उपक्रम किया था उन्होने। पर डिमेंशिया ग्रस्त पिताजी पर कड़ी नजर रखी जाती थी और उन्हें अनुनय विनय से और न मानने पर जोर देकर भी घर में रखा जाता था। अगर सुंदर एक दिन नहीं आता था तो मैं उनकी शेविंग करने की कोशिश करता या ड्राइवर के साथ उन्हे नाई की दुकान पर भेजता था।

पर सुंदर ने नागा बहुत कम किया। रेलवे स्टेशन पर अपनी गुमटी वाली नाई की दुकान में वह जितना कमाता; उससे काफी ज्यादा हमारे घर पाता था।


एक अन्य पोस्ट पढ़ें – गांव का नाई । कोरोनाकाल में नाई व्यवसाय की गांव में स्थिति पर है यह पोस्ट।


पिताजी के देहावसान के बाद सुंदर की जरूरत नियमित नहीं रह गयी। मैं और मेरा लड़का, दोनो अपनी शेविंग खुद कर लेते हैं। मेरे बाल सुंदर ही काटता है, पर उम्र बढ़ने के साथ साथ बाल पतले और कम घने होते जा रहे हैं। केश कर्तन अप्रासंगिक होता जा रहा है। दो-तीन महीने में एक बार बाल कटवाने की जरूरत पड़ती है। लड़के को (या ज्यादा कहें तो उसकी पत्नी को) सुंदर का पुरनिया स्टाइल बाल काटना पसंद नहीं है। अगर विकल्प होता है तो वह बाहर सैलून पर जा कर बाल कटवाता है।

“बफर (बफे)भोज होये तो दो तीन मन की पूड़ी छनाये के बाद ही शुरू करना चाहिये। ताजा गरम देने के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिये। पूड़ी ठण्डी भी रहे तो कोई फरक नहीं। खाना तो इत्मीनान से हो।”

सुंदर शर्मा, नाऊ

मेरे बाल कटवाने के लिये अब सुंदर का तकाजा करना पड़ता है। इधर उधर दिखने पर मैं या मेरा ड्राइवर अशोक सुंदर को बोलते हैं आने के लिये। पर कभी सुंदर नहीं आता तो कभी हम बटोही (साइकिल) के साथ भ्रमण पर निकले होते हैं। इस कारण बाल बढ़ते चले जाते हैं। कनपटी को छूते हैं और फिर कनपटी को ढ़ंकने लगते हैं। बाल का बढ़ना बोझ सा लगने लगता है। सिर पर बालों का बोझ सामान्य से ज्यादा होने पर अकल भी कुंद होती है – ऐसा अहसास मुझे होता है। अलबर्ट आइंस्टाइन के बारे में मेरी सोच है कि वे और भी जोरदार वैज्ञानिक होते अगर उनके पास नियमित आने वाला नाऊ होता। भले ही सुंदर की तरह सीधा सादा गंवई नाऊ होता!

मेरे बाल काटता सुंदर नाऊ

कोरोना काल में सुंदर को हाथ और उपकरण साबुन से मल मल कर धोने और उसके बाद मुंह पर कस कर गमछा लपेट कर ही बाल बनाने दिया जाता था। अब संक्रमण कुछ थमने के साथ थोड़ी ढील हो गयी है। हाथ और उपकरण तो धो-पोंछ कर साफ करता ही है। उपकरण के नाम पर केवल कैंची और तोड़ कर आधा ब्लेड लगाने वाला उस्तरा भर उसका होता है। उसकी कटोरी-कंघी की बजाय घर की कटोरी-कंघी उपयोग की जाती है। शरीर के ऊपरी भाग पर गमछा/शॉल भी घर का ही लपेटा जाता है। अब वह मुंह पर गमछा नहीं लगाता। उससे कई बार कहा है कि हमारे घर के उपयोग के लिये एक कैंची और उस्तरा खरीद कर ले आये। पैसे हम देंगे। पर वह ऐसा करता नहीं। शायद अपने उपकरण पर ही हाथ सेट है उसका।

अभी काफी बिजी रहा है सुंदर। दो एक लोग सर्दी के मौसम में टपक गये तो उनके कर्मकाण्ड में वह लिप्त हो गया। कल बमुश्किल समय निकाला उसने हमारे घर के लिये। बाल काटते समय बतियाता रहा। लगभग मोनोलॉग।

“तेरही में बफर भोज (बफे खाना) रखते हैं पर पूड़ी के लिये बहुत मशक्कत करनी होती है। पांत बैठी हो तो पूड़ी देर से आने पर लोग पानी पीते बैठे रहते हैं; पर बफर में तो बहुत धक्की धक्का हो जाता है। अब फलाने के यहां तो मैंने खाया ही नहीं। बदन में वैसे भी अब जोर नहीं है। खाने में लगता तो धक्का लात खाता। बफर भोज होये तो दो तीन मन की पूड़ी छनाये के बाद ही शुरू करना चाहिये। ताजा गरम देने के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिये। पूड़ी ठण्डी भी रहे तो कोई फरक नहीं। खाना तो इत्मीनान से हो।”

बाल काटने के बाद वह मेरी पत्नीजी को बुलाता है – “बहिन आई क देखि ल। नाहीं त बाद में कहबू कि ठीक नाहीं कटा रहा।” बहिन (मेरी पत्नी पूरे गांव की बहिन-फुआ/बुआ हैं :-D ) आ कर बारीकी से निरीक्षण करती हैं और तब अप्रूवल होता है। पत्नी द्वारा यह लास्ट इंस्पेक्शन की सुविधा केवल गांव में ही हो सकती है। :-)

बाल काटने के बाद सुंदर सिर की मालिश अनुष्ठान की रस्म अदायगी करता है। “अब जोर नाहीं बा। उमर होई गई बा।” वह यह कहने से मालिश की गुणवत्ता के बारे में कोई शिकायत का विकल्प ही खत्म कर देता है। बदले में मैं उसे कान के अंदर और कान पर उगे बालों को ठीक से साफ करने की हिदायत देता हूं। पूरा बाल काटना पंद्रह मिनट में खतम हो जाता है। उसके बाद मेरे लड़के का नम्बर लगता है।

उसके बाद मेरे लड़के का नम्बर लगता है।

आज बाल कटाने के बाद दो तीन महीने तक सुंदर की जरूरत नहीं रहेगी। कभी कभी सोचता हूं कि पिताजी की तरह हफ्ते में एक बाद सुंदर से हजामत बनवाना शुरू कर दूं। पर अभी तक किसी नाई से अपनी दाढ़ी नहीं बनवाई। उम्र बढ़ने पर शायद नाऊ की जरूरत पड़े दाढ़ी बनाने के लिये। पर तब तक तो सुंदर भी फेज आउट हो जायेगा। उसके परिवार के लोग तो बम्बई में सैलून मेंं काम करते हैं। तब – आज से दस पंद्रह साल बाद – कोई नया सिस्टम बनाना होगा। तब तक सुंदर जैसे लोग गांव में रहेंगे, बचेंगे भी या नहीं। तब गांव गांव रहेगा कि छोटा मोटा सबर्ब हो जायेगा?

पर काहे इतना लम्बा सोचा जाये!? अभी तो सुंदर शर्मा आ ही रहे हैं!


सवेरे तीन बजे उठ जाना


सवेरे तीन बजे; कुछ उससे पहले ही नींद खुल गयी। शायद शरीर को श्रम नहीं करना पड़ रहा, तो नींद ठीक से नहीं आती। शायद उम्र का भी असर है। उम्र बढ़ने के साथ साथ नींद कम होती जाती है और जब तब बिन बुलाये झपकी आती रहती है। यह खराब है। और इसका उपाय यही है कि साइकिल और चलाई जाये – आखिर वही एक व्यायाम है मेरे पास।

Gyan Dutt Pandey, Gyandutt Pandey,
अ‍ॅंधेरे बेड रूम से टटोल कर ब्लू टूथ वाला हेडफोन कानों पर लगा कर मोबाइल में अमेजन ऑडीबल का एक एपीसोड सेट करता हूं।

पास सो रही पत्नीजी की नींद को बिना खलल डाले मैं अपना शौच कर लेता हूं। बिजली आ रही है, तो बिजली की केतली में पानी गर्म कर एक थर्मस चाय – बिना दूध वाली, चाय की ग्रीन पत्ती के साथ – बना कर बैठ जाता हूं घर के दालान नुमा ड्राइंग रूम में। किण्डल पर कोई पुस्तक पढ़ने का प्रयास करता हूं। फिर लगता है कि एक्सरसाइजर पर व्यायाम ही कर लिया जाये। वह साइकिल चलाने जैसा है। टाइमर भी है जिससे पता रहे कि कितने मिनट पैर चलाये। बताने को तो वह कैलोरी जैसी चीज भी बताता है – पर उसपर बहुत यकीन नहीं होता। मुझे लगता है कि वह टाइम बताने के अलावा बाकी झूठ बोलता (दिखाता) है।

My Indian Odyssey Podcast

एक्सरसाइजर के लिये इंतजाम करता हूं। अंधेरे बेड रूम से टटोल कर ब्लू टूथ वाला हेडफोन कानों पर लगा कर मोबाइल में अमेजन ऑडीबल का एक एपीसोड सेट करता हूं। यह विंसेण्ट इब्राहिम की माई इण्डियन ओडिसी में आगरा से दार्जिलिंग यात्रा का पॉडकास्ट है।

उस पॉडकास्ट में ट्रेन की आवाजें, सेकेण्ड एसी डिब्बे की खटर पटर, इब्राहिम की स्वप्निल आवाज में यात्रा विवरण और यात्रा के दौरान चाय वाले, साथ यात्रा कर रहे यात्रियों से बातचीत, रात बीतने के बाद सवेरे नाश्ता सर्व किया जाना और न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर उतरना – यह सब मुझे अपने अतीत में ले जाता है। अंधेरे बेड रूम से टटोल कर ब्लू टूथ वाला हेडफोन कानों पर लगा कर मोबाइल में अमेजन ऑडीबल का एक एपीसोड सेट करता हूं। कभी कभी पास के गार्ड साहब के डिब्बे में जा कर गार्ड बतियाना हुआ करता था। मैं अपने जूनियर स्केल से विभागाध्यक्ष बनने तक के अपने पीयून लोगों की याद करता हूं। और साथ में यात्रा करने वाले अपने इंस्पेक्टर लोगों की भी। कभी कभी मुझे लगता था – और ऐसा बहुधा होता था – कि वे इंस्पेक्टर अगर सिविल सर्विसेज पास कर रेल में लगे होते तो मुझसे बेहतर अधिकारी होते। वे अधिकतर बहुत होशियार, ईमानदार, और कर्मठ हुआ करते थे। अधिकतर वे मेरे मन को जान जाया करते थे और मेरे स्वाद, रुचियों और खब्तीपन से परफेक्ट तालमेल बनाये हुये होते थे। वे चपरासी और वे इंस्पेक्टर मेरे सुहृद मित्र होते थे। बहुत से तो परिवार के सदस्य की तरह, या परिवार का सदस्य ही थे। उनका जितना तालमेल मुझसे हुआ करता था, उससे ज्यादा मेरी पत्नीजी के साथ होता था।

उस पॉडकास्ट में ट्रेन की आवाजें, सेकेण्ड एसी डिब्बे की खटर पटर, इब्राहिम की स्वप्निल आवाज में यात्रा विवरण और यात्रा के दौरान चाय वाले, साथ यात्रा कर रहे यात्रियों से बातचीत, रात बीतने के बाद सवेरे नाश्ता सर्व किया जाना और न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर उतरना – यह सब मुझे अपने अतीत में ले जाता है।

Vincent Ebrahim
विंसेण्ट इब्राहिम

मैं व्यायाम खत्म कर विंसेण्ट इब्राहिम के बारे में मोबाइल पर खंगालता हूं। यह दक्षिण अफ्रीका का कोई अभिनेता है। चेहरे से भारतीय लगता है। उसके दादा यहां सत्रह साल भारत में रहे। मुहम्मद कासिम। दादा जहां जहां रहे वहां वहां की यात्रा कर दादा की जिंदगी से परिचय पाने का प्रयास कर रहा है वह। और उस प्रक्रिया में क्या शानदार पॉड्कास्ट बनाये हैं विंसेण्ट इब्राहिम ने। उस पॉडकास्ट की बदौलत मैं अपने रेल अतीत में हो आया। अन्यथा, सामान्यत: मैं रेल छोड़ने के बाद साइकिल ले कर गांवदेहात की ही सोचता-जीता रहा हूं।

मैंने रेल जीवन या रेल यात्राओं के बारे में बहुत नहीं लिखा। पर वह बहुत शानदार और लम्बा युग था। जब मैंने अपने जूते उतारे तो यह सोचा कि यादों में नहीं जियूंगा। आगे की उड़ान भरूंगा गांव के परिदृष्य में। पर अब, आज सवेरे इकतीस दिसम्बर के दिन लगता है कि फ्लैश-बैक में भी कभी कभी झांक लेना चाहिये।

इब्राहिम का पॉडकास्ट खतम कर मैं अपने लैपटॉप पर यह लिखने बैठ गया हूं। अब जब खत्म कर रहा हूं यह लेखन तो सवेरे पौने छ बजे का अलार्म बज रहा है। मेरे सामान्यत: उठने का समय हो गया है। पर उठने के समय पर आज बहुत कुछ कर चुका हूं। नये साल के लिये कुछ सोचने की भूमिका होगी यह! :-)


जैसा मैंने कहा, मैंने बहुत नहीं लिखा है अपनी रेल यात्राओं के बारे में। पर यात्रा पर एक छोटी पोस्ट है – सोनतलाई। शायद आपको रुचिकर लगे।


Design a site like this with WordPress.com
Get started